Looking For Anything Specific?

भारत में अभियंता दिवस कब और क्यों मनाया जाता है? | Significance, Essay, Engineers Day in Hindi

हर वर्ष 15 सितंबर को इंजीनियर दिवस मनाया जाता है। इस दिन हम विश्व में मौजूद सभी इंजीनियर को और उनके द्वारा किये गये कार्यों को याद करके उनके सम्मान के रूप में इस दिवस को मनाते है। इसके आलावा 15 सितंबर एक महापुरुष की जन्म तारीख है M. Visvesvaraya यह एक महान इंजीनियर थे। इन्होने ब्रिटिश के टाइम से लेकर स्वतंत्रता के बात तक काम किया और समय के बिच में उन्होंने कई महान उपलब्धियां भी हासिल किया।

Engineer's Day या अभियंता दिवस क्यों मनाया जाता है
इंजीनियर दिवस या अभियंता दिवस क्यों मनाया जाता है 

सन 1955 में उन्हें भारत के महान अवार्ड भारत रत्न से सम्मानित किया गया और उन्हीं की याद में हम इंजीनियर दिवस मनाते है। मानव को आधुनिक रूप देने का काम इंजीनियर ने किया है एक समय में दूर बैठे संबंधी से बात करने के लिए हम चिठ्ठी का उपयोग करते थे। जिसमे कई दिनों से लेकर कई महीनो तक का समय लगता था लेकिन आज इंजीनियर द्वारा बनाए गए मोबाइल ने इसी महीने के समय को कुछ मिनटों का कर दिया है।

ऐसे ही अनेक क्षेत्रो में मनुष्य के काम को आसान करने के लिए इंजीनियर्स अपना योगदान दे रहा है। अपने किसी नजदीकी से बात करने से लेकर आज बिल भरना, शॉपिंग करना, बाइक के निजी काम तक हम आसानी से हम अपने फोन पर कर सकते है और ये सब कुछ  इंजीनियर द्वारा ही संभव हो पाया है ऐसे इंजीनियर आने वाले पीढ़ियों को प्रेरित करते है और इंजीनियर के मार्ग पर चलने के लिए उन्हें प्रेरित करते है और मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया भी उनमे से एक है।

ह भी पढ़ें:

विश्व शांति दिवस क्यों मनाया जाता है? | World Peace Day History, Theme in Hindi

इंजीनियर डे या अभियंता दिवस कब मनाया जाता है (engineer day kab manaya jata hai)

अभियंता दिवस (abhiyanta divas) भारत में प्रत्येक वर्ष 15 सितंबर को मनाया जाता है। इसी दिन भारतीय महान अभियंता और भारत रत्न मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया का जन्मदिवस होता है। आज भी लोग मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया को आधुनिक भारत के विश्वकर्मा के रूप में बड़े सम्मान के साथ स्मरण किया जाता है सपने समय के बहुत बड़े इंजीनियर, वैज्ञानिक और निर्माता के रूप में देश की सेवा में अपना जीवन समर्पित करने वाले मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया को भारत ही नहीं विश्व के महान इंजीनियर में गिना जाता है।

मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जन्म तिथि को अभियंता दिवस के रूप में मनाया जाता है। हर वर्ष उनके जन्मदिवस पर सभी भारतीय अभियंता एकत्रित होकर उनकी प्रेणना दायनी कृतित्व एवं आदर्शो के प्रति  श्रद्धा सुमन अर्पित कर अपने कार्यकलापों का आत्मविमोचन करते है और इसे सांकल दिवस के रूप में मानाने का प्रण लेते है। संकप्ल अपने दायित्वों एवं कर्तव्यों का समर्पित भाव से निर्वहन करते है।

ह भी पढ़ें:

विश्व प्रकृति दिवस  World Nature Day  क्यों मनाया जाता है 

इंजीनियर्स डे किस लिए मनाया जाता है?

मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया का जन्म मैसूर जो की अब कर्नाटक के कोलार जिले के चिक्काबल्लापुर तलूक में 15 सितंबर 1860  को एक तेलगू परिवार में हुआ था। बहुत ही गरीब परिवार में जन्मे विश्वेश्वरैया जी अपने देश भारत के लिए अमूल्य योगदान दिए है। इंजीनियर्स डे या दिवस मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में और उनको सम्मान देने के लिए मनाया जाता है।

यह एक महान इंजीनियर थे इसलिए उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए इस दिन को इंजीनियर्स डे के नाम पर समर्पित किया गया है। इन्हे एक अच्छे इंजीनियर के तौर पर कार्य करने हेतु 1955 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया था इंजीनियर्स डे द्वारा के समस्त इंजीनियरो को सम्मान दिया जाता है।

देश के बड़े-बड़े वैज्ञानिक, इंजीनियर ने देश के विकास के लिए अनेको अनुसन्धान किये जैसे शिक्षक को सम्मान देने के लिए शिक्षक दिवस मनाया जाता है, चिकित्सक को सम्मान देने के लिए चिकित्सक दिवस मनाया जाता है, बच्चो को सम्मान देने के लिए बाल दिवस मनाया जाता है, माता को सम्मान देने के लिए मदर्स डे मनाया जाता है उसी तरह इंजीनियरों को भी एक दिन विशेष सम्मान दिया जाता है और ओ दिन कहलाता है इंजीनियर्स डे

ह भी पढ़ें:

विश्व पशु दिवस World Animal Day क्यों मनाया जाता है

इंजीनियर्स डे या अभियंता दिवस कैसे मनाया जाता है?

प्रसिद्ध इंजीनियर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के याद में मनाया जाता है और ये दिन इनके बर्थडे का दिन होता है। इस दिन को मनाने का लक्ष्य म्हारे देश युवाओं को इंजिनियर क्र कैरियर के प्रति प्रेरित करना है और जिन इंजीनियरों ने हमरे देश के उत्थान में अपना योगदान दिया है उनकी सराहना करना है। 

इंजीनियर डे के दिन सभी इंजीनियरों को बधाई दिया जाता है, इंजीनियर के कॉलेज , ऑफिस में कार्यक्रम होते है आज कल बधाई देने के लिए सोशल मिडिया फोन का उपयोग सबसे ज्यादा होता है लोग एक दूसरे को मैसेज भेजते है, कविता, सायरी शेयर किया जाता है। विश्वेश्वरैया जी को याद करके कार्यक्रम आयोजन किये जाते है।

ह भी पढ़ें:

भारतीय वायु सेना दिवस Indian Air Force Day कब मनाया जाता है 

भारत के अलावा अन्य देश में कब-कब मनाया जाता है अभियन्ता दिवस

क्रम संख्या देश तारीख
क्रम संख्या1 देशबांग्लादेश तारीख7 मई
क्रम संख्या2 देशबेल्जियम तारीख20 मार्च
क्रम संख्या3 देशअर्जेंटीना तारीख16 जून
क्रम संख्या4 देशआइसलैंड तारीख10 अप्रैल
क्रम संख्या5 देशइटली तारीख15 जून
क्रम संख्या6 देशकोलंबिया तारीख17 अगस्त
क्रम संख्या7 देशईरान तारीख24 फ़रवरी
क्रम संख्या8 देशमैक्सिको तारीख1 जुलाई
क्रम संख्या9 देशरोमानिया तारीख14 सितम्बर
क्रम संख्या10 देशतुर्की तारीख5 दिसम्बर
क्रम संख्या11 देशपेरू तारीख8 जून

इंजीनियर्स डे का महत्व (Significance of Engineers Day)

विश्वेश्वरैया जी ने भारत में इंजीनियरिंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया था इसलिए उन्हीं की याद में इस दिन को अभियंता दिवस के रूप में मनाया जाता है। जी ने बनहोने कई महत्वपूर्ण कार्यों और महत्वकांक्षी परियोजनाओं को सफलता पूर्वक सम्पन्न किया था। जैसे नदियों के बांध, ब्रिज और पीने के पानी का प्रोजेक्ट आदि को सफल बनाने में अविस्मरणीय योगदान दिया था।

उन्हें इंजीनियरिंक के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए  1955 में भारत रत्न  से भी सम्मानित किया गया था। इंजीनियर देश को समृद्ध और विकसित बनाने में अति महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। भारत इंजीनियरिंग व आईटी के क्षेत्र में पुरे दुनिया में अपनी पहचान बना चूका है। भारत में कई विषयों में इंजीनियरिंग की पढ़ाई होती है, हमें अपने विचारों को हकीकत में बदलने के लिए इंजीनियरों की आवश्यकता होती है।

इंजीनियर्स नयी-नयी तकनीकों का आविष्कार करते है और हमारे रोज-मर्रा की जरूरत को पूरा करते है। इंजीनियर्स देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। दुनिया के हर क्षेत्र में इंजीनियर का नाम है दुनिया की प्रगति में इंजीनियर का हाथ है फिर चाहे वो कोई भी फिल्ड हो। तकनिकी ज्ञान के बढ़ने के साथ ही किसी भी देश का विकाश होता है, इससे समाज के दृष्टिकोण में भी बदलाव आता है। 

पिछले दशक की तुलना में इस दशक में दुनिया का विकास तेज गति से हुआ है। इसका श्रेय दुनिया के इंजीनियर्स को ही जाता है इसके उदहारण के लिए अगर हम अपने हाथ में रखे स्मार्ट फोन को ही देख तो उसमे होने वाले बदलाव का एहसास हो जाता है। अभी से लगभग 15 वर्ष पहले एक टेलीफोन की जगह लोगो के हाथों में मोबाइल फोन आये थे। जिसमें कॉल और मैसेज के जरिये अपनों के और भी करीब हो गए। वही कुछ समय बीतने पर यह मोबाइल फोन स्मार्ट फोन में बदल गया।

ह भी पढ़ें:

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस World Mental Health Day कब मनाया जाता है

दोस्तों आज की इस लेख में बस इतना ही था अगर आपको ये लेख पसंद आई है तो हमें कमेंट करके बताएं कैसा लगा  और आप इसे अपने दोस्तों के साथ जरुर FACEBOOK और TWITTER पर Share कीजिये और ऐसे ही नई जानकारी पाने के लिए हमें SUBSCRIBE जरुर करे।

🙏 धन्यवाद 🙏

एक टिप्पणी भेजें

1 टिप्पणियाँ

जय श्री राम
सभी हिन्दू भाइयो का हमारे ब्लॉग राहुल गुप्ता कट्टर हिन्दू में स्वागत है हमसे जुड़ने के लिए आपको बहुत-बहुत धन्यवाद आप अपनी प्रतिक्रिया हमें कमेंट के माध्यम से अवश्य दे जिससे हम अपने ब्लॉग के अंदर और बहुत सारी जानकारी आपको प्रदान कर सके|