Looking For Anything Specific?

विश्व शांति दिवस 2025: कब, क्यों और कैसे मनाते हैं? | World Peace Day History, Theme, Slogan in Hindi

विश्व भर में सभी देशों तथा उनके नागरिकों के बीच शांति व सद्भाव कायम रहे इसी उद्देश्य से हर साल 21 सितंबर का दिन विश्व शांति दिवस के रूप में मनाया जाता है इस दिवस के जरिये दुनिया भर के देशों और नागरिकों के बीच शांति के सन्देश का प्रचार व प्रसार किया जाता है। 

हर साल ये दिवस अलग-अलग थीम पर मनाया जाता है। शांति माना ये शब्द कही गुम सा हो गया है फिर भी इस शब्द को कायम रखने के लिए साल में एक दिन रखा गया है जिसे हम विश्व शांति दिवस (World Peace Day) के रूप में मनाते है। बस एक दिन हर देश में जगह-जगह सफ़ेद रंग के कबूतरों को उड़ाया जाता है।

ह भी पढ़ें:

विश्व प्रकृति दिवस  World Nature Day  क्यों मनाया जाता है 

विश्व शांति दिवस क्यों मनाया जाता है? | World Peace Day History, Theme, Slogan in Hindi
विश्व शांति दिवस 

विश्व शांति दिवस 2025 (Vishva Shanti Divas 2025)

विश्व शांति दिवस अथवा 'अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस' हर साल 21 सितंबर' को मनाया जाता है। इस दिन को सभी राष्ट्रों और लोगों के बीच स्वतंत्रता, शांति और खुशी का आदर्श माना जाता है। 'विश्व शांति दिवस' मुख्य रूप से पूरी पृथ्वी पर शांति और अहिंसा की स्थापना के लिए मनाया जाता है।

हर साल शांति का अंतर्राष्ट्रीय दिवस जिसे कुछ कुछ लोग विश्व शांति दिवस के रूप में भी जानते है 21 सितंबर को दुनिया भर में मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने सभी देशों और देश के भिरत लोगो के बीच शांति के आदर्शो को मजबूत बनने के लिए इस दिन को अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की है। शांति का सन्देश दुनिया के कोने-कोने में पहुँचाने के लिए संयुक्त राष्ट्र ने कला, साहित्य, सिनेमा, संगीत और खेल जगत के विश्व विख्यात हस्तियों को शांति दूत के रूप में भी नियुक्त कर रखा है।

ह भी पढ़ें:

विश्व पशु दिवस World Animal Day क्यों मनाया जाता है

विश्व शांति दिवस कब मनाया जाता है (vishwa shanti diwas kab manaya jata hai)

संयुक्त राष्ट्र ने साल 1982 में इस दिवस को मनाने का संकल्प किया था पहला विश्व शांति दिवस सितंबर के तीसरे मंगलवार को मनाया गया था। पर साल 2001संयुक्त राष्ट्र की सामान्य सभा ने ये फैसला किया साल 2002 में स्थाई रूप से इस दिवस को 21 सितंबर को मनाया जायेगा। इसका उद्देश्य सम्पूर्ण विश्व के लोगो के बीच शांति स्थापित करना है सफ़ेद कबूतर शांति के प्रतीक होते है अतः इस दिन इन कबूतरों को उड़ाकर विश्व भर में शांति का संदेश दिया जाता है।

पर आज हमे विश्व शांति की बहुत अधिक जरूरत है क्युकी दिन पर दिन अशांति का माहौल बनता जा रहा है और इस अशांति के कारण कई है इनमे कुछ वजह ये भी हो सकती है की आज पुरे विश्व के कई शक्तिशाली देश एक दूसरे कमजोर और शक्तिहीन देश को अपने काबू में करना चाहते है जिसके लिए वो अपनी शक्तियों और जरूरतों को बढ़ाते ही जा रहे है इसके लिए वो अपने संपर्कों को अन्य कमजोर और छोटे देशों के प्रति उकसाने या उभारने का प्रयास करते रहते है। 

इस तरह आज पूरा विश्व कई लग-अलग भागो में बट चुका है व्यक्ति ही व्यक्ति को अपने निजी स्वार्थों के लिए स्तेमाल कर रहा है उसे केवल अपना फायदा दिखाई दे रहा है वो अपने स्वार्थों के लिए आज कोई भी भयानक रूप ले सकता है जा इसलिए अणु बम, परमाणु बम आदि बना के अपनी सारी शक्ति का परिचय दे रहा है ये अशान्त और भयानक माहौल बनाने में लगे हुए है क्या उचित है क्या अनुचित है इस तरह पूरा विश्व बहुत बड़ी अशांति के दौर में पहुंच गया है।

ह भी पढ़ें:

भारतीय वायु सेना दिवस Indian Air Force Day कब मनाया जाता है 

विश्व शांति दिवस क्यों मनाया जाता है

जैसा की की हम आज कल देखते है की वर्तमान समय में शांति के ऊपर एक सेमिनार लें एक फैशन सा बन गया है इसके लिए लोग अलग-अलग तरह के प्रयोग करते है। जैसे शून्य पर ध्यान लगाना और कल्पना करना हमारे चारो ओर शांति है लेकिन हम सभी अपने पिछले अनुभवों से जानते है की एक बार इस तरह के कैम्प या सेशन से बाहर होने पर हम फिर से उसी तनाव और बेचैनी की अवस्था में वापस आ जाते है। इससे यह दीखता है की आम तौर पर लोग अशांत है दूसरा ऐसो लोगो की संख्या भी बढ़ रही है।

शांति सभी को प्यारी होती है। इसके खोज में मनुष्य अपना अधिकांश जीवन न्यौछावर कर देता है। किन्तु यह काफी निराश जनक है कि आज इंसान दिन-प्रतिदिनिस धंति से दूर होता जा रहा है। आज चारो तरफ फैले बाजारवाद ने शांति को व्यक्ति से और भी दूर कर दिया है पृथ्वी, आकाश और सागर सभी अशांत है स्वार्थ और घृणा ने मानव समाज को विखंडित कर दिया है।

ह भी पढ़ें:

विश्व डाक दिवस World Post Day या राष्ट्रीय डाक दिवस National Postal Day कब मनाया जाता है

विश्व शांति दिवस का इतिहास (World Peace Day History)

दुनिया के तमाम देशों और लोगों के बीच शांति बनाए रखने के लिए संयुक्त राष्ट्र ने विश्व शांति दिवस वर्ष 1982 से शुरू होकर 2001 तक सितंबर महीने का तीसरा मंगलवार अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस या विश्व शांति दिवस के लिए चुना जाता था लेकिन वर्ष 2002 से इसके लिए 21 सितंबर का दिन घोषित कर दिया गया। तब से आज तक इसी तारीख को मनाते आ रहे है। इसका थीम Right to Peace of People रखा गया था। इसकी घोषणा संयुक्त राष्ट्र महासभा के द्वारा किया गया है। तब से 21 सितंबर को पूरा देश और वहाँ के नागरिक मिलकर एक साथ इस दिन को मानते है और शांति का संदेश भी देते है। 

ह भी पढ़ें:

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस World Mental Health Day कब मनाया जाता है

विश्व शांति दिवस का उद्देश्य

सम्पूर्ण विश्व में शांति कायम करना आज संयुक्त राष्ट्र का मुख्य लक्ष्य है संयुक्त राष्ट्र चार्टर में भी इस बार का स्पष्ट उल्लेख है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष को रोकने और शांति की संस्कृति विकसित करने के लिए ही यूएन का जन्म हुआ है। संघार, आतंक और अशांति के इस दौर में अमन की अहमियत का प्रचार-प्रसार करना बेहद जरूरी और प्रासंगिक हो गया है। 

इसलिए संयुक्त राष्ट्रसंघ, उसकी तमाम संस्थाएं, गैर-सरकारी संगठन, सिविल सोसाइटी और राष्ट्रीय सरकारें प्रतिवर्ष 21 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस का आयोजन करती है शांति का सन्देश दुनिया के कोने-कोने में पहुँचाने के लिए संयुक्त राष्ट्र ने कला, साहित्य, सिनेमा, संगीत और खेल जगत की विश्व विख्यात हस्तियों को शांतिदूत भी नियुक्त कर रखा है संयुक्त राष्ट्र महासभा ने तीन दशक पहले यह दिन सभी देशों और उनके निवासियों में शांतिपूर्ण विचारो को सुदृढ़ बनाने के लिए समर्पित किया था।

ह भी पढ़ें:

विश्व एड्स दिवस (World AIDS Day) कब मनाया जाता है  

विश्व शांति दिवस कैसे मनाया जाता है 

सफ़ेद कबूतर शांति के प्रतिक होते है अतः इस दिन इन कबूतरों को उड़ाकर विश्व भर  शांति का सन्देश दिया  जाता है इस दिवस के अवसर पर आप #PeaceDay लिख कर संयुक्त राष्ट्र के साथ अपने विचारों और सुझाओं को साझा कर सकते है।

विश्व शांति पर कविता

विश्व शांति दिवस पर कविता


शांति का संदेश, प्रेम का गीत,

मिलकर बनाएं सुखमय रीत।

न हो हिंसा, न हो कोई युद्ध,

हर दिल में बस प्रेम का बंध।


नफरत की दीवारें तोड़ें,

स्नेह के दीपक को हम जोड़ें।

जाति-धर्म का भेद मिटाएं,

प्यार की बगिया फिर महकाएं।


शांति से ही सुंदर जग होगा,

हर आंगन में उजियारा होगा।

मिलकर रहें, बढ़कर चलें,

नई सदी में प्रेम जलें।


विश्व हमारा एक परिवार,

करें सभी का आदर-संस्कार।

शांति, सद्भाव का हो संग,

सजे सदा धरती का अंग।

विश्व शांति दिवस थीम (World Peace Day Theme)

विश्व शांति दिवस थीम 2025 (world peace day 2025 theme)

विश्व शांति दिवस 2025 की थीम है: "हमारे अपराधों को क्षमा कर: हमें अपनी शांति प्रदान कर" का चयन किया गया है।

विश्व शांति दिवस थीम 2024 (world peace day 2024 theme)

विश्व शांति दिवस 2024 की थीम है: "शांति की संस्कृति का विकास" (Cultivating a Culture of Peace) का चयन किया गया है।

विश्व शांति दिवस थीम 2023 (world peace day 2023 theme)

विश्व शांति दिवस 2023 की थीम: "Actions for Peace: Our Ambition for the #GlobalGoals"
(शांति के लिए कार्य: हमारे वैश्विक लक्ष्यों की महत्वाकांक्षा) का चयन किया गया है।

विश्व शांति दिवस थीम 2022 (world peace day 2022 theme)

विश्व शांति दिवस 2022 की थीम: "End Racism, Build Peace" (नस्लवाद समाप्त करें, शांति बनाएं) का चयन किया गया है।

विश्व शांति दिवस थीम 2021 (world peace day 2021 theme)

विश्व शांति दिवस वर्ष 2021 के लिए थीम "Recovering better for an equitable and sustainable world" का चयन किया गया है। 

विश्व शांति दिवस थीम 2020 (world peace day 2020 theme)

विश्व शांति दिवस वर्ष 2020 के लिए थीम “Shaping Peace Together” (एक साथ शांति को आकार देना) का चयन किया गया है। COVID-19 महामारी को देखते हुए इस थीम का चयन किया गया है जिससे इस महामारी के खिलाफ एक साथ सभी लोग खड़े हो सके और शांति ढंग से इस महामारी में संयुक्त राष्ट्र के साथ कदम से कदम मिलाकर इसे रोकने का प्रयास किया जाय। 

world peace day in hindi

विश्व शांति दिवस (World Peace Day) कब मनाया जाता है?

विश्व शांति दिवस या अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस (International Day of Peace) हर साल 21 सितंबर को मनाया जाता है। यह दिन दुनिया भर में शांति और अहिंसा के संदेश को फैलाने के लिए संयुक्त राष्ट्र (UN) द्वारा स्थापित किया गया था।

विश्व शांति दिवस का इतिहास

संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 1981 में इस दिन को मनाने की घोषणा की, और पहली बार 1982 में इसे मनाया गया। 2001 में, इसे एक विशेष दिन के रूप में मनाने और इस दिन युद्ध-विराम और अहिंसा को बढ़ावा देने का निर्णय लिया गया।

इस दिन का उद्देश्य

  • विश्वभर में शांति और सद्भावना को बढ़ावा देना।
  • संघर्षों और युद्धों को समाप्त करने की दिशा में प्रयास करना।
  • लोगों को अहिंसा और भाईचारे का संदेश देना।

कैसे मनाया जाता है?

  • स्कूलों, कॉलेजों और संगठनों में शांति रैलियों और सेमिनारों का आयोजन।
  • संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में शांति की घंटी (Peace Bell) बजाई जाती है।
  • विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा शांति अभियानों का संचालन।
  • युद्ध और हिंसा को रोकने के लिए जागरूकता फैलाना।

विश्व शांति दिवस 2025 की थीम

हर साल इस दिन के लिए एक विशेष थीम रखी जाती है। 2024 की थीम के लिए आधिकारिक घोषणा संयुक्त राष्ट्र द्वारा की जाएगी।

निष्कर्ष

विश्व शांति दिवस हमें याद दिलाता है कि शांति केवल युद्ध न होने की स्थिति नहीं है, बल्कि यह समानता, न्याय और सद्भाव से भरी दुनिया का निर्माण करने का प्रयास है। इस दिन हम सभी को मिलकर एक शांतिपूर्ण समाज बनाने की दिशा में काम करना चाहिए।

ह भी पढ़ें:

विश्व कंप्यूटर साक्षरता दिवस (World Computer Literacy Day) कब मनाया जाता है 

विश्व शांति दिवस पर स्लोगन (World Peace Day Slogan in Hindi)

vishwa shanti diwas slogan

जब मनुष्य समस्त कामनाओं का त्याग कर "मैं" और "मेरा" की भावना से मुक्त हो जाता है, तो उसे जीवन में शांति प्राप्त होती है।

 

जो व्यक्ति द्वेषपूर्ण विचारों से मुक्त होता है, उसे निश्चय ही शांति प्राप्त होती है।

 

सिर्फ शांति की बात करना ही काफी नहीं है। आपको उस पर भी विश्वास करना होगा और सिर्फ विश्वास करना ही काफी नहीं है। आपको उस पर भी काम करना होगा।

 

आपके सिवा कोई आपको शांति नहीं दे सकता।

 

"शांति" राजनीतिक या आर्थिक परिवर्तन से नहीं, बल्कि मानव स्वभाव में परिवर्तन से प्राप्त की जा सकती है।

 

जो व्यक्ति शांति और सुख-चैन से रहना चाहता है, उसे वह सब कुछ नहीं बोलना चाहिए जो वह जानता या देखता है।

 

शांति न केवल युद्ध से बेहतर है, बल्कि कहीं अधिक कठिन है।

 

हमारे लिए पहली चीज वह शांति है जो भगवान ने हमारे लिए बनाई है।

 

वास्तविक और स्थायी जीत शांति की है, युद्ध की नहीं।

 

आप अपने जीवन को भूलकर जीवन में कभी शांति नहीं पा सकते।

 

सत्य-अहिंसा के मार्ग पर सभी देश को चलना चाहिए और सीमाओं का विवाद शांति पूर्ण ढंग से निपटना चाहिए। 


विश्व का कल्याण हो, प्राणियों में सद्भावना हो, आइये हम सभी विश्व शांति के लिए मिल कर काम करें। 


दुनिया भर से आतंकवाद को खत्म करो। आपको विश्व शांति दिवस की बहुत बहुत शुभकामनाएं।


देश और दुनिया में शांति और भाईचारा बना रहे, इसी कामना के साथ आप सभी को विश्व शांति दिवस की हार्दिक शुभकामनायें। 


विश्व शांति दिवस पर प्रण ले की हम सभी द्वेष की भावना छोड़कर आपस में एकता और प्रेम बनाये रखेंगे। 


ह भी पढ़ें:

भारतीय नौसेना दिवस (Indian Navy Day) कब मनाया जाता है 

दोस्तों आज की इस लेख में बस इतना ही था अगर आपको ये लेख पसंद आई है तो हमें कमेंट करके बताएं कैसा लगा  और आप इसे अपने दोस्तों के साथ जरुर FACEBOOK और TWITTER पर Share कीजिये और ऐसे ही नई जानकारी पाने के लिए हमें SUBSCRIBE जरुर करे।

🙏 धन्यवाद 🙏

एक टिप्पणी भेजें

1 टिप्पणियाँ

जय श्री राम
सभी हिन्दू भाइयो का हमारे ब्लॉग राहुल गुप्ता कट्टर हिन्दू में स्वागत है हमसे जुड़ने के लिए आपको बहुत-बहुत धन्यवाद आप अपनी प्रतिक्रिया हमें कमेंट के माध्यम से अवश्य दे जिससे हम अपने ब्लॉग के अंदर और बहुत सारी जानकारी आपको प्रदान कर सके|