गुरु पूर्णिमा क्यों मनाई जाती है और गुरु पूर्णिमा कब है 2022 | Guru Purnima 2022 Date, Yog, Katha, Quotes in Hindi

हर साल की आषाढ़ मास की पूर्णिमा तिथि को गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जाता है। संसार में गुरु ही हैं जो इस संसार रूपी भव सागर को पार करने में हमारी सहायता करते हैं हमें अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाते है। इस दिन भगवान सत्यनारायण और की पूजा का विशेष महत्त्व है। पुरे भारत में गुरु पूर्णिमा का पर्व बड़ी श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। ज्योतिष और शास्त्रों के अनुसार गुरु से मंत्र प्राप्त करने के लिए यह दिन श्रेष्ठ माना जाता है। इस दिन महर्षि वेद व्यास जी का जन्म हुआ था इसलिए गुरु पूर्णिमा को व्यास पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। इस बार गुरु पूर्णिमा पर कई शुभ योग बनेंगे जिससे इसका महत्त्व और भी अधिक बढ़ जायेगा। आज हम आपको साल 2022 में गुरु पूर्णिमा कब है , गुरु पूर्णिमा की सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, इसके महत्त्व, कथा, उपाय, शुभ योग, नियम और इस दिन किये जाने वाले उपायों के बारे में बताएँगे। य ह भी पढ़ें: सावन माह 2022 कब से शुरू है और सावन सोमवार व्रत तिथि कब-कब पड़ रहा है | Sawan Somvar 2021 Date, Shubh Muhurt, Vrat Vidhi in Hindi गु...