क्या आप जानते है? राष्ट्रीय समुद्री दिवस (National Maritime Day) कब मनाया जाता है
 
    भारत में हर साल  5 अप्रैल को राष्ट्रीय समुद्री दिवस  National Maritime Day  मनाया जाता है। ये दिन भारत के लिए बेहद खास माना जाता है। क्योंकि आज से ठीक 101 साल पहले 5 अप्रैल 1919 को पहली बार भारतीय शिप मुंबई से ब्रिटेन की यात्रा के लिए रवाना हुई थी। ये कदम भारतीय नौवहन इतिहास के लिए बहुत महत्वपूर्ण था। क्युकी उस दौरान समुद्री मार्गो को अंग्रेजो द्वारा नियंत्रित किया जाता था। इसकी याद में साल 1964 से हर साल 5 अप्रैल को राष्ट्रीय समुद्री दिवस  मनाया जाने लगा।  यह भी पढ़ें: 👉  हिन्दू युवा वाहिनी स्थापना दिवस  राष्ट्रीय समुद्री दिवस (National Maritime Day) राष्ट्रीय समुद्री दिवस क्यों मनाया जाता है?  5 अप्रैल 1919 में सिंधिया स्टीम नेविगेशन कंपनी लिमिटेड का पहला स्टीमशिप एसएस लॉयल्टी जलमार्ग के द्वारा मुंबई से लंदन की पहली समुद्री यात्रा के लिए अन्तर्राष्ट्रीय जल में भेजा गया था और एक समुद्री इतिहास बनाया गया था। इसकी याद में, हर वर्ष देश भर में 5 अप्रैल 1964 से हर साल राष्ट्रीय समुद्री दिवस  मनाया जाता है।      यह भी पढ़ें: 👉...