विश्व शांति दिवस 2025: कब, क्यों और कैसे मनाते हैं? | World Peace Day History, Theme, Slogan in Hindi

विश्व भर में सभी देशों तथा उनके नागरिकों के बीच शांति व सद्भाव कायम रहे इसी उद्देश्य से हर साल 21 सितंबर का दिन विश्व शांति दिवस के रूप में मनाया जाता है इस दिवस के जरिये दुनिया भर के देशों और नागरिकों के बीच शांति के सन्देश का प्रचार व प्रसार किया जाता है। हर साल ये दिवस अलग-अलग थीम पर मनाया जाता है। शांति माना ये शब्द कही गुम सा हो गया है फिर भी इस शब्द को कायम रखने के लिए साल में एक दिन रखा गया है जिसे हम विश्व शांति दिवस ( World Peace Day ) के रूप में मनाते है। बस एक दिन हर देश में जगह-जगह सफ़ेद रंग के कबूतरों को उड़ाया जाता है। य ह भी पढ़ें: विश्व प्रकृति दिवस World Nature Day क्यों मनाया जाता है विश्व शांति दिवस विश्व शांति दिवस 2025 (Vishva Shanti Divas 2025) विश्व शांति दिवस अथवा ' अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस ' हर साल 21 सितंबर' को मनाया जाता है। इस दिन को सभी राष्ट्रों और लोगों के बीच स्वतंत्रता, शांति और खुशी का आदर्श माना जाता है। 'विश्व शांति दिवस' मुख्य रूप से पूरी पृथ्वी पर शांति और अहिंसा की स्थापना के लिए मनाया जाता है। हर...