सावन हरियाली अमावस्या कब है ? | Hariyali Amavasya Kab Hai 2021, Date, Shubh Muhurt, Puja Vidhi, Upay in Hindi

सावन मास का प्रत्येक दिन खास होता है। श्रावण मास में पड़ने वाली अमावस्या को हरियाली अमावस्या कहते है। इसे श्रावणी अमावस्या के नाम से भी जानते है। सावन मास में कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को हरियाली अमावस्या के रूप में मनाया जाता है। श्रावण अमावस्या के दिन नदी स्नान और दान-पुण्य का बड़ा महत्त्व है। अमावस्या के दिन पितरों को खुश करने के लिए पिंडदान, तर्पण, श्राद्ध कर्म किये जाते है। शास्त्रों के अनुसार इस दिन सर्वार्थ सिद्धि और रविपुष्य योग बनने से इसका महत्त्व और अधिक होगा। आज हम आपको साल 2021 हरियाली अमावस्या की शुभ तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और हम इस दिन किए जाने वाले कुछ आसान उपायों के बारे में बताएंगे। यह भी पढ़ें: आषाढ़ी हलहारिणी अमावस्या कब है 2021 में | Halharini Amavasya 2021 Date, Puja Vidhi, upay in Hindi सावन हरियाली अमावस्या सावन हरियाली अमावस्या शुभ मुहूर्त 2021 (Hariyali Amavasya Kab Hai 2021) साल 2021 में सावन हरियाली अमावस्या का पर्व 8 अगस्त रविवार के दिन मनाया जायेगा। अमावस्या तिथि प्रारंभ होगा - शनिवार 7 अगस...