सावन पूर्णिमा व्रत कब है? | Sawan Purnima Vrat Kab Hai, Sawan Purnima 2021 Date, Puja Vidhi in Hindi

पंचांग के अनुसार सावन मास में आने वाली पूर्णिमा तिथि को सावन या श्रावणी पूर्णिमा कहते है। इस दिन रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया जाता है और साथ ही इस दिन पवित्र नदियों में स्नान कर दान-पुण्य करने का भी बहुत महत्त्व है। इस दिन बहनें भाई की कलाई पर राखी बांधती है और भाई भी अपनी बहनों को उनकी रक्षा का वचन देते है। ज्योतिष अनुसार साल 2021 में सावन पूर्णिमा के दिन बेहद शुभ योग बनेंगे जिस कारण इस पूर्णिमा तिथि का महत्व और भी अधिक होगा। आज हम आपको इस लेख में साल 2021 सावन पूर्णिमा शुभ योग राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और श्रावण पूर्णिमा पर किये जाने वाले कुछ विशेष कार्यों के बारे में बताएँगे। यह भी पढ़ें: शरद पूर्णिमा कब मनाया जाता है - Sharad Purnima Kab Hai सावन पूर्णिमा राखी पूर्णिमा शुभ मुहूर्त 2021 पूर्णिमा तिथि प्रारंभ होगा - 21 अगस्त शाम 7 बजे। पूर्णिमा तिथि समाप्त होगा - 22 अगस्त रविवार शाम 5 बजकर 31 मिनट पर। रक्षाबंधन का पर्व -...