सावन माह का अंतिम सोमवार इस दिन ना करें ये कार्य | Sawan Somvar Vrat Vidhi in Hindi

सावन माह का अंतिम सो पंचांग के अनुसार पांचवा महीना सावन का होता है। इसे श्रावण मास के नाम से भी जाना जाता है। यह माह भगवान शिव को बेहद प्रिय है। इसलिए शिव भक्तों को सावन महीने का बेसब्री से इंतजार रहता है। इसी महीने शिवभक्त कांवड़ लेकर आते है और उस कांवड़ जल से शिव जी का अभिषेक करते है। सावन मास में सोमवार की सभी तिथियाँ विशेष होती है और सावन सोमवार व्रत से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। आज हम आपको इस लेख में सावन के आखिरी सोमवार शुभ तिथियां और सावन के व्रत के दौरान क्या नहीं करना चाहिए इसके बारे में बताएँगे। य ह भी पढ़ें: रक्षा बंधन क्यों मनाया जाता है और कब है? जानिए राखी बांधने का शुभ मुहूर्त | Raksha Bndhan in 2021 सावन का अंतिम सोमवार सावन का आखिरी सोमवार कब है? सावन के सभी सोमवारों का विशेष महत्व बताया गया है। लेकिन पहले और आखिरी सोमवार को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। सोमवार के व्रत में विधि और अनुशासन का ध्यान रखना चाहिए। तभी व्रत का पूर्ण लाभ प्राप्त होता है। सावन का महीना समाप्त होने वाला है। पंचांग के अनुसार 26 ज...