संदेश

फ़रवरी 13, 2021 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

क्या आप जानते है सरोजिनी नायडू (Sarojini Naidu) की जयंती कब है?

चित्र
जब भी भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की प्रमुख नेत्रियों की बात होती है तो सरोजिनी नायडू का नाम अवश्य लिया जाता है। उर्दू, बांग्ला, तेलगु, इंग्लिश जैसी कई भाषाएं जानने वाली वो कवियत्री जिसके मुख से शब्द ऐसे झरते थे जैसे आकाश से मेघ। वाणी में इतना सम्मोहन था कि महात्मा गांधी ने एक पत्र में प्यार से बुलबुल कहा और सरोजिनी नायडू भारत कोकिला बन गई। सरोजनी नायडू भारत कोकिला के साथ-साथ एक क्रांतिकारी देशभक्त और कुशल राजनीतिज्ञ भी थीं। उन्होंने राजनितिक क्षितिज को विशेष आभा प्रदान की। सरोजनी नायडू उन रत्नों में से एक थीं जिन्हे गोखले और गाँधी जैसे महान  नायकों ने गड़कर महिमामण्डित किया था। यह भी पढ़ें:  स्वामी महावीर जयंती और जीवन इतिहास    सरोजनी नायडू का जीवन परिचय  सरोजनी नायडू का जन्म 13 फरवरी 1879 को हुआ था। वह अपने आठ भाई-बहनों में सबसे बड़ी थीं। सरोजनी के पिता श्री अघोरनाथ चट्टोपाध्याय अपने समय के विख्यात वैज्ञानिक तथा समाज सुधारक थे। सरोजनी नायडू को ये गुण अपने माता-पिता से मिले थे। वह प्रतिभावान विद्यार्थी थीं। वह बाल्यावस्था से ही कविता लिखने लगी थी। 13...