संदेश

दिवस लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

क्या आप जानते है? विश्व थैलेसीमिया दिवस (World Thalassemia Day) कब मनाया जाता है?

चित्र
थैलेसीमिया एक वंशानुगत रक्त विकार (Hereditary Blood Disorder) है, जिसमें शरीर पर्याप्त मात्रा में हीमोग्लोबिन नहीं बना पाता। हीमोग्लोबिन वह प्रोटीन है जो लाल रक्त कोशिकाओं (RBCs) में पाया जाता है और शरीर में ऑक्सीजन पहुँचाने का कार्य करता है। इस बीमारी में लाल रक्त कोशिकाएं असामान्य रूप से नष्ट होती हैं, जिससे व्यक्ति को गंभीर एनीमिया हो सकता है। यह रोग तब होता है जब बच्चे को उसके माता-पिता से दोषपूर्ण जीन मिलते हैं। भारत सहित कई देशों में थैलेसीमिया एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या है, लेकिन इसकी जानकारी और समय रहते जाँच से इसे रोका जा सकता है। विश्व थैलेसीमिया दिवस कब मनाया जाता है? (World Thalassemia Day Kab Manaya Jata Hai?) विश्व थैलेसीमिया दिवस (world thalassemia day) सम्पूर्ण विश्व में प्रत्येक वर्ष 8 मई को मनाया जाता है। इस दिन इस दिवस को मनाने का उद्देश्य लोगों को थैलेसीमिया बीमारी के प्रति जागरूक करना है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के द्वारा विश्व थैलेसीमिया दिवस 8 मई को मनाने के लिए स्थापित किया गया था।  यह भी पढ़ें: विश्व रेड क्रॉस दिवस (World Red Cross ...

विश्व रेड क्रॉस दिवस कब मनाया जाता है? | Essay Red Cross Day in Hindi

चित्र
र साल 8 मई को दुनिया भर में रेड क्रॉस डे मनाया जाता है। यह दिन मानवता, सेवा और सहायता की भावना को समर्पित होता है। रेड क्रॉस डे का उद्देश्य उन लोगों को सम्मान देना है, जो किसी भी संकट, आपदा या युद्ध के समय बिना किसी स्वार्थ के दूसरों की मदद करते हैं। यह दिन रेड क्रॉस संस्था के संस्थापक हेनरी ड्यूनैंट की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है, जिन्होंने मानव सेवा के महान कार्य की नींव रखी। रेड क्रॉस डे न केवल हमें सेवा और सहानुभूति की प्रेरणा देता है, बल्कि यह हमें एकजुट होकर जरूरतमंदों के लिए खड़े होने का संदेश भी देता है। विश्व रेड क्रॉस दिवस कब मनाया जाता है?  रेड क्रॉस डे इन हिंदी रेड क्रॉस डे (Red Cross Day) हिंदी में जानकारी: परिचय: रेड क्रॉस डे हर साल 8 मई को मनाया जाता है। यह दिन रेड क्रॉस संस्था के संस्थापक हेनरी ड्यूनैंट की जयंती के रूप में मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य मानवता, सहायता और सेवा के मूल्यों को सम्मान देना होता है। रेड क्रॉस डे का इतिहास: रेड क्रॉस की स्थापना 1863 में हेनरी ड्यूनैंट द्वारा की गई थी। उन्होंने 1859 में सोल्फेरिनो की लड़ाई के दौरान घ...

पाई दिवस (Pi Day) कब मनाया जाता है?

चित्र
पाई 𝝥 दिवस कब मनाया जाता है? प्रति वर्ष सम्पूर्ण विश्व में पाई दिवस (𝝥)  (World Pi Day)  3/14 अर्थात  14 मार्च को मनाया जाता है। पाई का मान 3.14 है, इसलिए 14 मार्च के दिन पाई दिवस (World Pi Day) मनाया जता है। पाई (𝝥) यानि 22/7 एक विकट संख्या है।  Pi Day यह भी पढ़ें: 👉  23 March 1931 Shahid Diwas पाई किसे कहते है? पाई या 𝝥 (Pi) एक संख्यात्मक स्थिरांक है जिसका संख्यात्मक मान किसी भी वृत्त की परिधि और उसके व्यास के समानुपाती होता है। सअनुपात के लिए 𝝥 संकेत का इस्तेमाल पहली बार 1706 ईस्वी में इसे विलियम जोन्स के लिए किया था। पाई लगभग 3.14159 के बराबर है। यह एक अपरिमेय राशि है। केक सबसे महत्वपूर्ण गणितीय और भौतिक स्थिरांक में से एक है। गणित, विज्ञान और इंजीनियरिंग स्रोतों , में 𝝥 Pi आते हैं। गणित, विज्ञान और इंजीनियरिंग में कई महत्वपूर्ण सूत्र इस पर आधारित हैं। ज्यामिति में, परिधि और एक वृत्त की लंबाई के बीच का संबंध पाई कहलाता है। प्रत्येक सर्कल में अनुपात 3.141 है, लेकिन दशमलव के बाद की पूरी संख्या का अनुमान लगा...

विश्व शांति दिवस 2025: कब, क्यों और कैसे मनाते हैं? | World Peace Day History, Theme, Slogan in Hindi

चित्र
विश्व भर में सभी देशों तथा उनके नागरिकों के बीच शांति व सद्भाव कायम रहे इसी उद्देश्य से हर साल 21 सितंबर का दिन विश्व शांति दिवस के रूप में मनाया जाता है इस दिवस के जरिये दुनिया भर के देशों और नागरिकों के बीच शांति के सन्देश का प्रचार व प्रसार किया जाता है।  हर साल ये दिवस अलग-अलग थीम पर मनाया जाता है। शांति माना ये शब्द कही गुम सा हो गया है फिर भी इस शब्द को कायम रखने के लिए साल में एक दिन रखा गया है जिसे हम विश्व शांति दिवस ( World Peace Day ) के रूप में मनाते है। बस एक दिन हर देश में जगह-जगह सफ़ेद रंग के कबूतरों को उड़ाया जाता है। य ह भी पढ़ें: विश्व प्रकृति दिवस  World Nature Day  क्यों मनाया जाता है  विश्व शांति दिवस  विश्व शांति दिवस 2025 (Vishva Shanti Divas 2025) विश्व शांति दिवस अथवा ' अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस ' हर साल 21 सितंबर' को मनाया जाता है। इस दिन को सभी राष्ट्रों और लोगों के बीच स्वतंत्रता, शांति और खुशी का आदर्श माना जाता है। 'विश्व शांति दिवस' मुख्य रूप से पूरी पृथ्वी पर शांति और अहिंसा की स्थापना के लिए मनाया जाता है। हर...

क्यों मनाते हैं भारतीय सेना दिवस? जानिए इसकी वजह | Indian Army Day in Hindi

चित्र
फ़िल्मी पर्दे पर आपने अभिनेताओं को एक साथ दस-दस गुंडों की पिटाई करते या उन्हें सीमाओं पर दुश्मनों को मरते देखा होगा लेकिन अगर आपको असल जिंदगी में हीरो देखने है तो आपको सीमाओं पर तैनात उन हीरोज को देखना चाहिए जो खून को जमा देने वाली ठण्ड में भी हमारी सीमाओं की रक्षा के लिए जी-जान एक कर देते है ।  यह भी पढ़ें: भारतीय वायु सेना दिवस Indian Air Force Day कब मनाया जाता है अगर बहादुरी के सर्वोच्च शिखर को महसूस करना हो तो जैसलमेर जैसी गर्म जगहों पर ऊंट बैठकर हमारी सीमाओं की पहरेदारी करने वालो सैनिकों से मिलना चाहिए जो जला देने वाली गर्मी में भी अपनी परवाह किये बिना देश की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहते है । आज भारतीय सेना दिवस (Indian Army Day) है ।  भारतीय सेना दिवस एक ऐसा दिन जब हमारी सेना अपनी आजादी का जश्न मनाती है । यूँ तो साल के 365 दिन वह हमारी आजादी को बचाये रखने के लिए संघर्ष करते है लेकिन इस दिन हमारा कर्तव्य है कि हम उनकी खुशियों में शामिल हो और उनकी शहादत को याद करें ।   यह भी पढ़ें: भारतीय नौसेना दिवस (Indian Navy Day) कब मनाया जाता है  army day kab hai ...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुरुआत कैसे और कब हुई? | Yog Divas 2025 Date, Theme in Hindi

चित्र
वर्ष 2014 में भारतीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाने का प्रस्ताव दिया। संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) को यह प्रस्ताव पसंद आया और 21 जून 2015 को पहला  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, (International Yoga Day)  मनाया गया।  श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रस्ताव और यूएन द्वारा किये गए निर्णय की दुनिया भर के आध्यात्मिक नेताओं और योग के चिकित्सकों द्वारा इसकी सराहना की गयी।  भारतीय अध्यात्मिक नेता और आर्ट ऑफ़ लिविंग के संस्थापक श्री रवि शंकर ने कहा कि योग पहले एक  अनाथ अब्च्चें जैसे था लेकिन अब ऐसा नहीं है। संयुक्त राष्ट्र द्वारा इसे मान्यता देने के बाद इस कला को वह क़द प्राप्त हुआ है जिसका यह सही मायनो में हक़दार था।  य ह भी पढ़ें: स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को ही क्यों मनाया जाता है  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुरुआत कैसे और कब हुई? हर साल को 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पूरी दुनिया में मनाया जाता है ।  हजारों सालो से योग भारतीय संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रहा है योग न केवल आपके शरीर...