संदेश

दिसंबर 31, 2024 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

रविदास जयंती 2025: कब, क्यों और कैसे? | Ravidas Jayanti 2025, Jivan Parichay, Mahatv in Hindi

चित्र
रविदास या कहें रैदास जी का भारत की मध्यकालीन संत परंपरा में महत्वपूर्ण स्थान है। संत रैदास जी कबीर के समकालीन थे। संत कवि रविदास का जन्म माघ पूर्णिमा के दिन 1398 में वाराणसी के पास एक गाँव में हुआ था।  रविवार को पैदा होने के कारण उन्हें रविदास नाम दिया गया था। रविदास जी को रामानंद का शिष्य माना जाता है। इस वर्ष 2025 में, यह रविदास जयंती 12 फरवरी को मनाई जाएगी। यह भी पढ़ें:  स्वामी महावीर जयंती और जीवन इतिहास  गुरु संत रविदास जयंती  रविदास जयंती कब मनाया जाता है? (ravidas jayanti kab manaya jata hai) रविदास जयंती हिन्दू कैलेण्डर के अनुसार माघ पूर्णिमा को मनाया जाता है। जो इस साल 2025 में 12 फरवरी के दिन पड़ रहा है। आज के दिन संत रविदास जी का जन्मदिवस बहुत ही उत्साह के साथ मनाया जाता है।  इस दिन लोग भजन-कीर्तन का आयोजन करते है इस दौरान गीत-संगीत, गाने, दोहे सड़कों पर बने मन्दिरों में गाये जाते है।  संत रविदास जी के भक्त उनके जन्मदिवस के दिन घर या मंदिर में बनी उनकी प्रतिमा की पूजा करते है। रविदास जयंती 2025 (Ravidas Jayanti 2025) रव...