सावन माह 2022 कब से शुरू है और सावन सोमवार व्रत तिथि कब-कब पड़ रहा है | Sawan Somvar 2022 Date, Shubh Muhurt, Vrat Vidhi in Hindi

सावन माह 2022 कब से शुरू है और सावन सोमवार व्रत तिथि कब-कब पड़ रहा है | Sawan Somvar 2022 Date, Shubh Muhurt, Vrat Vidhi in Hindi सावन भगवान भोलेनाथ का सबसे प्रिय महीना है इस बार सावन का महीना 14 जुलाई बृहस्पतिवार से शुरू होगा और इसका समापन 12 अगस्त को होगा। हर कोई भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए इस माह विशेष पूजा-आराधना और व्रत करेंगे। मान्यता है की इस माह भगवान शिव और माता पार्वती धरती पर आते है, माना जाता है कि यदि श्रावण माह में आपको कुछ विशेष संकेत मिलते है या कोई विशेष चीज के आपको दर्शन हो जाये तो समझना चाहिए की आप पर भगवान शिव की कृपा बरसने वाली है। सावन का महीना भगवान शिव को बेहद प्रिय है इसलिए महादेव के सभी भक्त इस माह उनकी विशेष पूजा-अर्चना कर उन्हें प्रसन्न करते है। मान्यता है कि सावन के महीने में पड़ने वाले सोमवार के दिन भोले शंकर की पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति के सभी मनोकामनाएं पूर्ण होता है। इस माह से शिव भक्तों द्वारा कांवड़ यात्रा भी शुरू किया जाता है। य ह भी पढ़ें: सावन माह का ...