विश्व पशु दिवस World Animal Day क्यों मनाया जाता है

विश्व पशु दिवस - World Animal Day एक अंतर्राष्ट्रीय दिवस है जोकि प्रतिवर्ष 4 अक्टूबर मनाया जाता है। यह दिन असीसी के सेंट फ्रांसिस का जन्मदिन भी है यह जानवरों महान संरक्षक थे। इस दिवस का आयोजन परिस्थिति विज्ञानं शास्त्रीयों के सम्मलेन में इटली के शहर फ्लोरेंस से शुरू हुआ था। इस दिवस का मूल उद्देश्य विलुप्त हुए प्राणियों की रक्षा करना और मानव से उनके सम्बन्धो को मजबूत करना था। साथ ही पशुओं के कल्याण के सन्दर्भ विश्व पशु दिवस - World Animal Day का आयोजन करना था। यह भी पढ़ें: 👉 गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस विश्व पशु दिवस विश्व पशु दिवस कब मनाया जाता है - World Animal Day विश्व पशु दिवस 4 अक्टूबर को दुनिया भर में मनाया जाता है। इस दिन दुनिया भर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है विश्व पशु दिवस पहली बार जर्मन लेखक द्वारा 24 मार्च 1925 को मनाया गया था। किन्तु अब यह दिवस 1929 से 4 अक्टूबर को मनाया जाने लगा, यह एक अंतर्राष्ट्रीय दिवस है। इस दिन पशुओं के अधिकारों और उनके कल्याण आदि से सम्बंधित विभिन्न कारणों को समीक्षा की जाती है। ...