हिंदी दिवस क्यों मनाया जाता है और इसका इतिहास | hindi diwas kab manaya jata hai

हिंदी क्या है मोहब्बत की जो भाषा है, हमें सिखाती है, क्या है माँ की परिभाषा, हमे हिंदी बताती है। सुबह माँ के भजन हो या रात को दादी की लोरिया, हमरे ख्वाबो का बिस्तरा सदा हिंदी दिखाती है। दिखावे में भले हम मोम-डैड कहते है, मगर जब छोड लगाती है जुबान फिर माँ चिल्लाती है। नकली पैर चलने का सहारा तो दे सकते है, दौड़ने में रफ़्तार असली पैरों से ही आती है। मोहब्बत की जो भाषा है हमे हिंदी सीखती है, क्या है माँ की परिभाषा हमें हिंदी बताती है। यह भी पढ़ें: 👉 Engineer's Day या अभियंता दिवस क्यों मनाया जाता है वैसे तो सब जानते है की 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है मगर ये बहुत कम लोग जानते है की ऐसा क्यों है। हिंदी भाषा के बारे में आप लोग जरूर जानते है क्युकी अधिकतर लोगो की बात-चित हिंदी भाषा में होती है और इनकी मातृभाषा हिंदी है। भारत की मातृभाषा होने के बाद भी हिंदी का उपयोग बहुत कम है। क्या आप जानते है दुनिया बाहर में करीब 54 करोड़ लोग हिंदी भाषी हैं। अंग्रेजी भाषा के बढ़ते चलन और हिंदी की अनदेखी को रोकने के लिए हर साल 14 सितंबर को देश भर में हिंदी दिव...