आषाढ़ मास गुप्त नवरात्रि कब से शुरू है? | Ashadha Gupt Navratri 2021 Date, Puja Vidhi, Niyam in Hindi

शास्त्रों के अनुसार पुरे साल भर में चार बार नवरात्रि का पर्व आता है जिसमें 2 गुप्त नवरात्रि होती है। देवी दुर्गा शक्ति का प्रतिक है और माँ के भक्तो के लिए देवी दुर्गा के नौ दिवसीय साधना का महापर्व बहुत खास होता है।आषाढ़ मास में कई बड़े वर-त्यौहार मनाये जाते है जिनमे से एक है आषाढ़ी गुप्त नवरात्रि । इस दौरान तांत्रिक सिद्धियों को प्राप्त करने के लिए देवी माँ का आराधना किया जाता है। आज इस लेख में हम आषाढ़ मास में आने वाली गुप्त नवरात्रि की शुभ तिथियां, कलश स्थापना शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और इस दिन माता रानी को प्रसन्न करने के लिए किन बातों को विशेष ध्यान रखना चाहिए इस बारे में बताएँगे। यह भी पढ़ें: शारदीय नवरात्रि 2021 कब से कब तक है | Navaratri Pooja Date 2021 गुप्त नवरात्रि आषाढ़ मास गुप्त नवरात्रि शुभ मुहूर्त 2021 (Gupt Navratri 2021) साल 2021 में आषाढ़ गुप्त नवरात्रि 11 जुलाई रविवार के दिन से शुरू होकर 18 जुलाई सोमवार के दिन समाप्त होगी। घट स्थापना का शुभ मुहूर्त होगा - 11 जुलाई प्रातःकाल 5 बजकर 31 मिनट से 7 बजकर 47 मिनट तक।...