डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती और पुण्यतिथि कब है? | Shyama Prasad Mukherjee Jayanti, Punytithi, Idea, Slogan in Hindi

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एक भारतीय शिक्षाविद्, विचारक, महान विद्वान, राजनीतिज्ञ, भारत के महान नेताओ में से एक और भारतीय जन संघ के संस्थापक थे। उन्हें एक उत्साही राष्ट्रवादी राजनेता के रूप में जाना जाता है। वह पंडित जवाहरलाल नेहरू के मंत्रिमंडल में उद्योग और आपूर्ति कैबिनेट मंत्री थे, लेकिन नेहरू के साथ मतभेदों के कारण, उन्होंने कैबिनेट और कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया और एक नई राजनीतिक पार्टी "भारतीय जनसंघ" की स्थापना की। केंद्र सरकार में मंत्री बनने से पहले वे पश्चिम बंगाल सरकार में वित्त मंत्री के पद पर कार्यरत रह चुके थे। 33 साल की आयु में ही वे कलकत्ता विश्वविद्यालय के कुलपति भी बने। वह इस पद पर नियुक्त होने वाले पहले कम उम्र के व्यक्ति या कुलपति थे। यह भी पढ़ें: विश्वकर्मा जयंती श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती कब है? (Shyama Prasad Mukherjee Birthday) स्वतंत्रता के बाद देश को एक राष्ट्र के तौर पर आगे ले जाने और जन-जन तक आजादी की अहमियत को पहुंचाने के लिए तमाम दलों ने साथ मिल...