विश्व खेल पत्रकारिता दिवस क्यों मनाया जाता है? | World Sports Journalists Day 2022, Essay, History in Hindi

गांव से लेकर प्रदेश, देश तथा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेलों का रुझान बढ़ा है। निजी स्तर से लेकर सरकारी स्तर तक खेलों को बढ़ावा देने के लिए खेल कोटा निर्धरित किया गया है। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में खेलों के प्रसारण के लिए बाकायदा प्रायोजक होते है। प्रिंट मीडिया तथा पत्र-पत्रिकाओं में भी खेलों से संबंधित विज्ञापनों की भीड़ होती है। इस तरह से खेल रिपोर्टरों की खेल समीक्षा ने खेल पत्रकारिता को लोकप्रिय बनाया है। पत्रकारिता के क्षेत्र में खेल पत्रकारिता ने एक अलग ही महत्वपूर्ण मुकाम हासिल किया है। खेल जगत की खबरों के बिना आज पत्र-पत्रिका, टीबी और अन्य सूचना तंत्र को अधूरा माना जाता है क्योंकि आज का पाठक खेल की खबरों को बड़े चाव से पढ़ता और देखता है और यह युवा वर्ग के लिए मनोरजन का बहुत बड़ा साधन बन गया है। भारत में क्रिकेट की लोकप्रियता का आलम यह है की इसे देश का धर्म तक कहा जाने लगा है। आज हम आपको विश्व खेल पत्रकारिता दिवस कब मान्या जाता है, क्यों मनाया जाता है, पत्रकारिता किसे कहते है, खेल पत्रकारिता किसे कहते है और इसके इतिहास के बारे में बताएँगे। य ह भी पढ़े...