विश्व साइकिल दिवस (World Bicycle Day) कब मनाया जाता है?

दोस्तों क्या आप जानते हैं की विश्व साइकिल दिवस ( World Bicycle Day) कब मनाया जाता है, साइकिल चलाने के क्या फायदे है और विश्व साइकिल दिवस से जुड़ी सारी जानकारी इस लेख में बताने वाले है। भारतीय परपेक्ष में एक वाहन के रूप में साइकिल का अहम् स्थान था। स्कूल, कालेज से लेकर ऑफिस तक जाने के लिए साइकिल पसंदीदा सवारी होती है। साइकिल चलाना हमारे सेहत के लिए फायदेमंद है और पर्यावरण के लिए भी अच्छा होता है। हमारे भारत देश में आपको अधिकतर हर घर में साइकिल आसानी से मिल जायेगा शायद। आपको पता होगा की सबसे ज्यादा साइकिल चीन में बनती है और उसके बाद भारत में। यह भी पढ़ें: 👉 विश्व बाल श्रम निषेध दिवस कब और क्यों मनाया जाता है विश्व साइकिल दिवस विश्व साइकिल दिवस कब मनाया जाता है? हर साल 3 जून को विश्व साइकिल दिवस मनाया जाता है । लोगो को प्रेरित किया जाता है की आस-पास की दर तय करने के लिए साइकिल का इस्तेमाल करें। खासकर शहरों में कम दुरी तय करने के लिए बाइक या डीजल, पेट्रोल आधारित अन्य वाहनों की जगह पर साइकिल का इस्तेमाल किया जाय तो हर...