विजयादशमी या दशहरा क्यों मनाया जाता है | Dussehra Kab Hai 2021

दशहरा भारतवर्ष में मनाए जाने वाले सभी प्रमुख त्यौहारों में से एक है दशहरे का पर्व आश्विन माह के शुक्ल पक्ष पक्ष की दशमी तिथि को अपराह्न काल में मनाया जाता है। कुछ जगहों पर इसे विजयादशमी के नाम से भी जाना जाता है। यह पर्व अच्छाई की बुराई पर जीत का प्रतिक है, पौराणिक कथाओं के अनुसार जहाँ एक ओर भगवान श्री राम ने रावण का वध तो वही माँ दुर्गा ने महिषासुर का संहार भी किया था। इसलिए विजयादशमी का पर्व भगवान श्री राम की विजय और दुर्गा पूजा के रूप में मनाया जाता है। आज इस लेख में हम आपको साल 2021 में मनाये जाने वाले विजयादशमी, दशहरा पर्व की तिथि, विजयादशमी या दशहरा क्यों मनाया जाता है, विजयादशमी या दशहरा कब मनाया जाता है? विजयादशमी क्यों मनाई जाती है , पूजा का शुभ मुहूर्त, पुज विधि और इसके महत्त्व के बारे में बताएँगे। य ह भी पढ़ें: करवा चौथ कब मनाया जाता है? | Karwa Chauth Pooja Vidhi in Hindi दशहरा कब और क्यों मनाया जाता है दशहरा कब मनाया जाता है (Dussehra Kab Manaya Jata Hai) इस समय शारदीय नवरात्र का समय चल रहा है। प्रत्येक दिन नौ दुर्गा के...