नाग पंचमी कब है 2025? जानें तारीख और समय | Nag Panchami 2025 Date, Pooja Vidhi, Story, Essay in Hindi

नाग पंचमी कब है? | Nag Panchami Kab Hai 2025 Date, Pooja Vidhi, Story in Hindi शास्त्रों के अनुसार नागों की पूजा की परंपरा काफी प्राचीन है। बहुत सी जगहों पर नागों को देवता मानकर उनकी पूजा का विधान है। श्रावण मास में आने वाली नागपंचमी का पर्व नागों की पूजा के लिए विशेष होता है। हर साल नागपंचमी का पर्व सावन माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। ये पर्व नाग देवता को समर्पित है इस दिन व्रत व नाग देव का पूजन करते है। नाग को भगवान भोलेशंक र अपने गले में धारण करते है सावन माह के आराध्य देव भगवान शिव है। इसलिए जो सावन माह की नागपंचमी के दिन नागों की पूजा करता है तो भगवान शिव उसे अति प्रसन्न होते है और उसे मनचाहा वरदान देते है। य ह भी पढ़ें: रक्षा बंधन क्यों मनाया जाता है और कब है? जानिए राखी बांधने का शुभ मुहूर्त | Raksha Bndhan in 2025 इस दिन नागदेवता की पूजा का विधान है लेकिन इसके अलावा इस दिन कई ऐसे कार्य है जिसे हमें भूलकर भी नहीं करना चाहिए वर्ना उसका बुरा प्रभाव हमारे जीवन पर पड़ता है और इस दिन कई ऐसे कार्य है जो हमें करने चाहिए जिससे हमरे जीव...