सावन माह का अंतिम सोमवार इस दिन ना करें ये कार्य | Sawan Somvar Vrat Vidhi in Hindi
सावन माह का अंतिम सो पंचांग के अनुसार पांचवा महीना सावन का होता है। इसे श्रावण मास के नाम से भी जाना जाता है। यह माह भगवान शिव को बेहद प्रिय है। इसलिए शिव भक्तों को सावन महीने का बेसब्री से इंतजार रहता है। इसी महीने शिवभक्त कांवड़ लेकर आते है और उस कांवड़ जल से शिव जी का अभिषेक करते है। सावन मास में सोमवार की सभी तिथियाँ विशेष होती है और सावन सोमवार व्रत से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। आज हम आपको इस लेख में सावन के आखिरी सोमवार शुभ तिथियां और सावन के व्रत के दौरान क्या नहीं करना चाहिए इसके बारे में बताएँगे।
यह भी पढ़ें:
रक्षा बंधन क्यों मनाया जाता है और कब है? जानिए राखी बांधने का शुभ मुहूर्त | Raksha Bndhan in 2021
![]() |
सावन का अंतिम सोमवार |
सावन का आखिरी सोमवार कब है?
सावन के सभी सोमवारों का विशेष महत्व बताया गया है। लेकिन पहले और आखिरी सोमवार को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। सोमवार के व्रत में विधि और अनुशासन का ध्यान रखना चाहिए। तभी व्रत का पूर्ण लाभ प्राप्त होता है। सावन का महीना समाप्त होने वाला है। पंचांग के अनुसार 26 जुलाई 2021 को सावन का पहला सोमवार था और सावन माह 22 अगस्त 2021 को समाप्त हो रहा है। जबकि सावन सोमवार का आखिरी व्रत का चौथा सोमवार 16 अगस्त 2021 को होगा।
यह भी पढ़ें:
सावन सोमवार का महत्व
शास्त्रों में सावन के महीने का विशेष महत्त्व बताया गया है। सावन महीने में भगवान शिव की विशेष पूजा किया जाता है। इस माह में शास्त्रों का अध्ययन करना और पवित्र ग्रंथो को सुनना अत्यंत शुभ बताया गया है। शास्त्रों के अनुसार धार्मिक कार्यों को करने से सकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि होती है। मन और चित्त दोनों शांत रहते है।
सावन सोमवार व्रत विधि
मान्यता है की सावन का महीना सौभाग्य प्राप्ति के के लिए विशेष होता है। सावन सोमवार के दिन प्रातःकाल जल्दी उठकर स्नान आदि के बाद व्रत का संकल्प लेकर शिव मंदिर में जाकर भगवान शिव का जलाभिषेक करें। महादेव के साथ-साथ माता पार्वती और नंदी को भी गंगाजल व दूध अर्पित करें। इसके बाद पंचामृत से महादेव का रूद्राभिषेक कर उन्हें बिल्व पत्र अर्पित करें और शिवलिंग पर धतूरा, बिल्वपत्र, आलू, चन्दन, चावल चढ़ाएं। भोग के रूप में भगवान शिव जी को घी व शक्कर का भोग लगाएं और अंत में धूप, दीप जलाकर आरती करें और प्रसाद बांटें।
यह भी पढ़ें:
सावन सोमवार के दिन ना करें ये कार्य
- यदि आप इस दिन का लाभ प्राप्त करना चाहते है तो सावन के महीने में आपको सात्विक भोजन ही करना चाहिए।
- व्रत या व्रत रखने वाले लोगों को काले कपड़े पहनने से बचना चाहिए। शास्त्रों के अनुसार व्रत के दौरान काले कपड़े पहनने से नकारात्मक ऊर्जा आती है।
- यदि आप सावन के व्रत के दौरान शिव कवच या शिव चालीसा का पाठ कर रहे हैं तो इसे पढ़ते समय बीच में किसी भी अन्य व्यक्ति से बात न करें।
यह भी पढ़ें:
दोस्तों आज की इस लेख में बस इतना ही था अगर आपको ये लेखt पसंद आई है तो हमें कमेंट करके बताएं कैसा लगा और आप इसे अपने दोस्तों के साथ जरुर FACEBOOK और TWITTER पर Share कीजिये और ऐसे ही नई जानकारी पाने के लिए हमें SUBSCRIBE जरुर करे।
🙏 धन्यवाद 🙏
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
जय श्री राम
सभी हिन्दू भाइयो का हमारे ब्लॉग राहुल गुप्ता कट्टर हिन्दू में स्वागत है हमसे जुड़ने के लिए आपको बहुत-बहुत धन्यवाद आप अपनी प्रतिक्रिया हमें कमेंट के माध्यम से अवश्य दे जिससे हम अपने ब्लॉग के अंदर और बहुत सारी जानकारी आपको प्रदान कर सके|