सावन हरियाली अमावस्या कब है ? | Hariyali Amavasya Kab Hai 2021, Date, Shubh Muhurt, Puja Vidhi, Upay in Hindi

सावन मास का प्रत्येक दिन खास होता है। श्रावण मास में पड़ने वाली अमावस्या को हरियाली अमावस्या कहते है। इसे श्रावणी अमावस्या के नाम से भी जानते है। सावन मास में कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को हरियाली अमावस्या के रूप में मनाया जाता है। श्रावण अमावस्या के दिन नदी स्नान और दान-पुण्य का बड़ा महत्त्व है। अमावस्या के दिन पितरों को खुश करने के लिए पिंडदान, तर्पण, श्राद्ध कर्म किये जाते है। शास्त्रों के अनुसार इस दिन सर्वार्थ सिद्धि और रविपुष्य योग बनने से इसका महत्त्व और अधिक होगा। आज हम आपको साल 2021 हरियाली अमावस्या की शुभ तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और हम इस दिन किए जाने वाले कुछ आसान उपायों के बारे में बताएंगे।

यह भी पढ़ें:

आषाढ़ी हलहारिणी अमावस्या कब है 2021 में | Halharini Amavasya 2021 Date, Puja Vidhi, upay in Hindi 

सावन हरियाली अमावस्या कब है ? | Hariyali Amavasya Kab Hai 2021, Date, Shubh Muhurt, Puja Vidhi, Upay in Hindi
सावन हरियाली अमावस्या 

सावन हरियाली अमावस्या शुभ मुहूर्त 2021 (Hariyali Amavasya Kab Hai 2021)

  • साल 2021 में सावन हरियाली अमावस्या का पर्व 8 अगस्त रविवार के दिन मनाया जायेगा। 
  • अमावस्या तिथि प्रारंभ होगा - शनिवार 7 अगस्त सायंकाल 7 बजकर 11 मिनट पर। 
  • अमावस्या तिथि समाप्त होगा - रविवार 8 अगस्त रात्रि 7 बजकर 19 मिनट पर। 

ह भी पढ़ें: 

हरियाली तीज क्यों मनाया जाता है

हरियाली अमावस्या पूजा विधि (Hariyali Amavasya Puja Vidhi)

हरियाली अमावस्या के दिन सुबह सुबह जल्दी उठकर स्नान कर सूर्य देव को जल का अर्घ्य दे और फिर पितरों को निमित तर्पण करें। इस दिन पितरों की आत्मा की शांति के लिए दान, पूजा पाठ, ब्राह्मणों को भोजन आदि करना चाहिए। सम्भव हो तो श्रावणी अमावस्या का उपवास करें। इस दिन पीपल के वृक्ष की पूजा और परिक्रमा करने का विधान है। सावन अमावस्या पर शिवलिंग पर जल चढ़ाकर बिल्व पत्र और धतूरा अर्पित करें साथ ही भगवान शिव को चंदन से तिलक कर मीठे का भोग लगाएं। हरियाली अमावस्या के दिन पीपल, बरगद, आम, आंवला और नीम के पौधे लगाना शुभ होता है।

ह भी पढ़ें:

नाग पंचमी क्यों मनाई जाती है और क्या है Nagpanchami का शुभ मुहूर्त एवं तिथि 

सावन हरियाली अमावस्या के दिन करें ये उपाय (Hariyali Amavasya Upay)

धार्मिक दृष्टि से अमावस्या तिथि बहुत लाभकारी मानी जाती है। शास्त्रों के अनुसार यदि अमावस्या तिथि पर कुछ विशेष कार्य किये जाये तो कहा जाता है की व्यक्ति को सुख-समृद्धि का वरदान प्राप्त होता है। तो आइये जानते है श्रावण अमावस्या तिथि के दिन किये जाने वाले कार्य कौन-कौन से है। 

  • सावन मास की अमावस्या के दिन हनुमान मंदिर जाकर हनुमान चालीसा का पाठ करें और हनुमान जी को सिंदूर और चमेली का तेल चढ़ाएं।
  • अमावस्या की शाम को देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए ईशान कोण में घी का दीपक जलाएं, इससे घर में दरिद्रता दूर होती है।
  • इस दिन प्रातःकाल पीपल के वृक्ष की पूजा कर जल चढ़ाने और परिक्रमा करने से जीवन में सफलता मिलती है। 
  • श्रावणी अमावस्या के दिन शाम को शिव जी की विधिवत पूजा आराधना करें और उन्हें खीर का भोग लगाएं। ऐसा करने से आपको शिवजी की कृपा प्राप्त होती है। 
  • अमावस्या की रात को घर में पूजा करते समय पूजा की थाली में या स्वस्तिक बनाकर और उस पर महालक्ष्मी यंत्र रखकर पूजा करने से शुभ फल और लाभ प्राप्त होते है। 
  • अमावस्या के दिन काली चींटियों को शक़्कर मिलकर अत खिलाना चाहिए। 
  • हरियाली अमावस्या की शाम को तुलसी के पौधे के पास दीपक जलाने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
  • श्रावणी अमावस्या तिथि पर शाम के समय शिवलिंग के पास 1 दीपक जलाये और ॐ नमः शिवाय मंत्र का 108 बार जप करने से जीवन में सुख सौभाग्य बढ़ता है और आर्थिक परेशानिया दूर होने लगती है। 
  • शास्त्रों में हरियाली अमावस्या के दिन किये गए ये उपाय व्यक्ति को जीवन में लाभ पहुंचाते है। 

ह भी पढ़ें:

सावन सोमवार के दिन शिवलिंग पर चढ़ाये 1 चीज तुरंत होगा मनोकामना पूर्ण 

श्रावणी अमावस्या या हरियाली के दिन लोग अपनी राशि के अनुसार लगाएं ये पौधे

साल 2021 में श्रावणी अमावस्या 8 अगस्त रविवार के दिन पड़ रही है। यह दिन किसानों के लिए विशेष होता है। किसान इस दिन एक-दूसरे को गुड़ और धानी के प्रसाद देकर अच्छे मानसून की शुभकामनाये देते है। इस दिन वे अपने कृषि यंत्रों का  पूजा भी करते हैं। मान्यता के अनुसार श्रावणी अमावस्या के दिन एक नया पौधा लगाना बहुत शुभ माना जाता हैं। ज्योतिष अनुसार गृह और व्यक्ति की राशियों के बीच गहरा सम्बन्ध होता है। इसलिए हरियाली अमावस्या के दिन अपने राधी के अनुसार पौधे लगाने से व्यक्ति की परेशानियां दूर हो जाती है। तो आइये जानते है आपको अपनी राशि के अनुसार कौन से पेड़-पौधे लगाने चाहिए। 

हरियाली अमावस्या के दिन मेष राशि के जातक लगाये ये पौधे

हरियाली अमावस्या के दिन यदि मेष राशि वाले जातक आंवला का वृक्ष लगाते है तो उन्हें जीवन में सफलता की प्राप्ति होती है। 

हरियाली अमावस्या के दिन वृषभ राशि के जातकों को ये पौधे लगाने चाहिए

शास्त्रों के अनुसार श्रावणी अमवस्या के दिन वृष राशि के जातकों को जामुन का पेड़ लगाना चाहिए। ज्योतिष अनुसार यह उपाय उन्हें जीवन में सफलता दिलाने में कारगर होता है। 

हरियाली अमावस्या के दिन मिथुन राशि के जातक लगाये ये पौधे

शास्त्रों के अनुसार यदि मिथुन राशि के जातक हरियाली अमावस्या के दिन चंपा का पौधा लगाते हैं तो इससे आपके कार्यों में सिद्धि और आर्थिक सम्पन्नता में वृद्धि होती है। 

हरियाली अमावस्या के दिन कर्क राशि के लोगों को ये पौधे जरूर लगाने चाहिए

शास्त्रों के अनुसार हरियाली अमावस्या के दिन कर्क राशि के जातकों को पीपल का पेड़ लगाना बहुत शुभ माना जाता है। इससे आपको त्रिदेव का आशीर्वाद प्राप्त होता है। 

हरियाली अमावस्या के दिन सिंह राशि के लोगों को ये पौधे जरूर लगाने चाहिए

ज्योतिष अनुसार ऐसा माना जाता है की यदि हरियाली अमावस्या पर सिंह राशि के जातक वटवृक्ष या फिर अशोक का वृक्ष लगाते है तो इससे पको जीवन में शुभ फल प्राप्त होते है। 

हरियाली अमावस्या के दिन कन्या राशि के जातक लगाये ये पौधे

ज्योतिष अनुसार हरियाली अमावस्या के दिन कन्या राशि के जातकों को जूही और बेलपत्र का पेड़ लगाना शुभ माना जाता है। इससे उन्हें महादेव के आशीर्वाद से जीवन में सफलता प्राप्त होती है। 

हरियाली अमावस्या के दिन तुला राशि के लोगों को ये पौधे जरूर लगाने चाहिए

हरियाली अमावस्या के दिन तुला राशि के जातकों को अर्जुन या नाग केसर का पेड़ लगाना चाहिए इससे उन्हें शुभ फल प्राप्त होते है। 

हरियाली अमावस्या के दिन वृश्चिक राशि के जातक लगाये ये पौधे

ज्योतिष अनुसार ऐसा माना जाता है की हरियाली अमावस्या के दिन वृश्चिक राशि के जातकों को नीम का वृक्ष लगाना चाहिए यह उनके लिए बहुत शुभ होता है। 

हरियाली अमावस्या के दिन धनु राशि के जातक लगाये ये पौधे

ज्योतिष की माने तो श्रावणी अमावस्या के दिन यदि धनु राशि के जातक कनेर का पेड़ लगाते हैं तो इसके शुभ फल अनुसार उन्हें जीवन में सफलता मिलती है। 

हरियाली अमावस्या के दिन मकर राशि के जातक लगाये ये पौधे

हरियाली अमावस्या के दिन मकर राशि के जातकों को नारियल अथवा शमी का पेड़ लगाना बहुत शुभ माना जाता है। इससे उन्हें सफलता मिलती है। 

हरियाली अमावस्या के दिन कुम्भ राशि के लोगों को ये पौधे जरूर लगाने चाहिए

ज्योतिष अनुसार हरियाली अमावस्या के दिन कुम्भ राशि के जातकों को आम या फिर कदंब का पेड़ लगाना चाहिए इससे उन्हें कार्यों में विजय हासिल होती है। 

हरियाली अमावस्या के दिन मीन राशि के लोगों को ये पौधे जरूर लगाने चाहिए

हरियाली अमावस्या के दिन मीन राशि वाले जातकों को बेर का पेड़ लगाना चाहिए ज्योतिष अनुसार आज के दिन बेर का पेड़ लगाने से मीन राशि के जातकों को जीवन में सफलता प्राप्त होती है। 

दोस्तों आज की इस लेख में बस इतना ही था अगर आपको ये लेखt पसंद आई है तो हमें कमेंट करके बताएं कैसा लगा  और आप इसे अपने दोस्तों के साथ जरुर FACEBOOK और TWITTER पर Share कीजिये और ऐसे ही नई जानकारी पाने के लिए हमें SUBSCRIBE जरुर करे।

🙏 धन्यवाद 🙏

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

देवी पार्वती के 108 नाम और इनका अर्थ | Devi Parvati ke 108 Nam aur Inka Arth

विश्व ब्रेल दिवस कब मनाया जाता है | world braille day 2025 braille lipi in hindi

जाने कब से शुरू हो रहा है हिंदू नववर्ष विक्रम संवत 2082 | Hindu Nav Varsh 2025