शास्त्रों में आषाढ़ माह की अमावस्या का विशेष महत्त्व है इसे हलहारिणी अमावस्या भी कहते। क्योंकि इस माह में वर्षा ऋतू का शुभारम्भ होता है और फसल बुआई के लिए यह समय सर्वोत्तम होता है। इस दिन खेती से जुड़े उपकरणों का भी पूजा किया जाता है। अमावस्या कृष्ण पक्ष का अंतिम दिन होता है। इसके बाद चंद्र दर्शन के साथ ही शुक्ल पक्ष का शुरुआत होता है। यह तिथि विशेष रूप से धर्म-कर्म, स्नान-दान और तर्पण जैसे कार्यों के लिए शुभ माना जाता है। आज हम आपको साल 2021 आषाढ़ी अमावस्या तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और इस दिन धन समृद्धि के लिए किये जाने वाले एक प्रभावशाली उपाय के बारे में बताएँगे।
यह भी पढ़ें:
सावन का तीसरा सोमवार एवं सोमवती अमावस्या आज किया हुया एक काम बनायेगा धनवान
![]() |
हलहारिणी अमावस्या |
आषाढ़ी अमावस्या शुभ मुहूर्त 2021 ( Halharini Amavasya Date 2021)
- साल 2021 आषाढी अमवस्या 9 जुलाई और 10 जुलाई दोनों दिन है।
- अमावस्या तिथि प्रारंभ होगा - 9 जुलाई प्रातःकाल 5 बजकर 16 मिनट पर।
- अमावस्या तिथि समाप्त होगा - 10 जुलाई प्रातःकाल 6 बजकर 46 मिनट पर।
- अमावस्या तिथि का पारण - 10 जुलाई शनिवार को किया जायेगा।
- पंचांग की माने तो अमावस्या शुक्रवार और शनिवार 2 दिन रहेगी।
यह भी पढ़ें:
अमावस्या पूजा विधि (Amavasya Puja Vidhi)
आषाढ़ मास में चतुर्मास का भी शुरुआत होता है, इसलिए आषाढ अमावस्या पर तर्पण और व्रत का विशेष महत्त्व है। अमावस्या के दिन पितरों के श्राद्ध कर्म करने का परम्परा है। उस दिन पवित्र नदी में स्नान कर सूर्य को अर्घ्य दे और पितरों का तर्पण करें। इसके तत्पश्चात दिन भर फलहार करते हुए व्रत रखना चाहिए और अपनी सामर्थ्यानुसार जरूरतमंदों में दान करना चाहिए। मान्यता है कि इस दिन शाम को पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दिया जलाने से पितरों के आत्मा को शांति मिलता है। अमावस्या के दिन शिवलिंग पर जल चढ़ाकर बिल्वपत्र और धतूरा अर्पित करें। इस दिन हल का पूजा करना शुभ होता है।
यह भी पढ़ें:
गुरु पूर्णिमा क्यों मनाई जाती है और गुरु पूर्णिमा कब है 2021
अमावस्या के दिन करें ये उपाय (Amavasya Upay)
धार्मिक दृष्टि से अमावस्या तिथि का बहुत महत्त्व माना गया है। क्योंकि इस दिन दान-पूण्य और पियरों की शांति के लिए तर्पण की मान्यता है इसलिए आषाढ़ मास के अमावस्या को भी खास माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार इस दिन कुछ विशेष कार्य किये जाय तो व्यक्ति को सुख समृद्धि का वरदान प्राप्त होता है। तो आइये जानिए है वे कार्य कौन से है।
- अमावस्या तिथि के दिन भूखे व जरूरतमंद व्यक्ति को भोजन कराये।
- अमावस्या के दिन सुबह स्नान के बाद आटे की गोलियां बनाए और इन्हे किसी तालाब आदि में मछलियों को खिलाएं इस उपाय को करने से आर्थिक परेशानियां दूर होने लगती है।
- मान्यता है कि अमावस्या के दिन पितृ दोष शांति पूजा व् रूद्र अभिषेक करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती है।
- अमावस्या तिथि के दिन शाम के समय घर के ईशान कोण में गाय के घी का दीपक जलाने से शुभ फल प्राप्त होते है।
- हलहारिणी अमावस्या के दिन हल पूजन से घर में सुख समृद्धि आती है।
- अमावस्या के दिन काली चींटियों को शक्कर मिलाकर आटा खिलाना चाहिए।
- अमावस्या की शाम पीपल के पेड़ का पूजन कर मीठा जल अर्पित करें इससे आपके कार्यों में सफलता प्राप्त होगा।
- अमावस्या के शाम तुलसी के पौधे के पास दीपक जलाकर परिक्रमा करें इससे संपूर्ण मनोकामनाओं की पूर्ति होती है।
- अमावस्या तिथि के शाम के समय शिवलिंग के पास दीपक जलाएं और ओम नमः शिवाय मंत्र का 108 बार जाप करने से सुख सौभाग्य में कई गुना अधिक वृद्धि होता है।
यह भी पढ़ें:
दोस्तों आज की इस लेख में बस इतना ही था अगर आपको ये लेखt पसंद आई है तो हमें कमेंट करके बताएं कैसा लगा और आप इसे अपने दोस्तों के साथ जरुर FACEBOOK और TWITTER पर Share कीजिये और ऐसे ही नई जानकारी पाने के लिए हमें SUBSCRIBE जरुर करे।
🙏 धन्यवाद 🙏
0 टिप्पणियाँ
जय श्री राम
सभी हिन्दू भाइयो का हमारे ब्लॉग राहुल गुप्ता कट्टर हिन्दू में स्वागत है हमसे जुड़ने के लिए आपको बहुत-बहुत धन्यवाद आप अपनी प्रतिक्रिया हमें कमेंट के माध्यम से अवश्य दे जिससे हम अपने ब्लॉग के अंदर और बहुत सारी जानकारी आपको प्रदान कर सके|