सावन का तीसरा सोमवार एवं सोमवती अमावस्या आज किया हुया एक काम बनायेगा धनवान

सावन का तीसरा सोमवार एवं सोमवती अमावस्या आज किया हुया एक काम बनायेगा धनवान 

सावन का महीना भगवान शिव का प्रिय माह और उनकी भक्ति के लिए विशेष माना जाता है। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सावन का ये महीना अपने साथ कई शुभ संयोग लेकर आया है। जिसके कारण इस माह के कुछ दिन बहुत ही शुभ है। जिनमें से एक है २० जुलाई को आने वाला सावन तीसरा सोमवारसावन मास की अमावस्या को हरियाली अमावस्या कहा जाता है। इस दिन पूजा करने से दुगुना लाभ प्राप्त होता है। आज हम आपको अपने इस पोस्ट में सावन के तीसरे सोमवार पर बन रहे सोमवती अमावस पर अति शुभ योग और इन योगो में की जाने वाली विशेष पूजा विधि व् आज के दिन किये जाने वाले धनप्राप्ति सुख समृद्धि उपायों के बारे में बताएँगे।

सावन का तीसरा सोमवार  एवं सोमवती अमावस्या आज किया हुया एक काम बनायेगा धनवान
सोमवती अमावस्या 



सावन का तीसरा सोमवार शुभ योग 

इस बार सावन का महीना कई शुभ योगो के साथ आ रहा है। २० जुलाई को तीसरा सोमवार है उसी दिन २० साल बाद सावन सोमवती और हरियाली अमावस्या का संयोग बनेगा। इस दिन पुनर्वसु नक्षत्र और सर्वार्थ सिद्धि योग भी रहेगा। साथ ही सावन शिवरात्रि पर्व सोमवती अमावस्या के ठीक एक दिन पहले १९ जुलाई रविवार को मनाया जायेगा। 


सोमवती अमावस्या शुभ मुहूर्त २०२० 

  • साल २०२० में सावन सोमवती अमावस्या का पर्व - २० जुलाई सोमवार के दिन मनाया जायेगा।
  • अमावस्या तिथि प्रारम्भ होगा - २० जुलाई प्रातःकाल १२ बजाकर १० मिनट पर।
  • अमावस्या तिथि समाप्त होगा - २० जुलाई रात्रि ११ बजाकर ०२ मिनट पर।



सोमवती अमावस्या पूजा विधि 

शिव गौरी पूजन के लिए सोमवती अमावस्या एक बहुत ही शुभ संयोग माना जाता है २० जुलाई सोमवती अमावस्या के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर उठकर स्नान आदि के बाद स्वच्छ वस्त्र धारण करें। सबसे पहले सूर्य देव को अर्घ्य दें। शास्त्रों के अनुसार जो व्यक्ति सोमवती अमावस्या के दिन पीपल के वृक्ष की परिक्रमा करता है जीवनपर्यन्त उसके सुख और सौभाग्य में वृद्धि होता है। क्योकि पीपल के पेड़ में सभी देवों का वास माना जाता है। सोमवती अमावस्या पर विधिवत भगवान शिव और माता गौरी का पूजन कर कच्चे दूध से शिवलिंग का अभिषेक करें और आज  दिन पितरो की शांति के लिए पितरो के निमित तर्पण करें। अंत में किसी गरीब को दान दक्षिणा देकर इस शुभ दिन का पुण्य प्राप्त करें।



सोमवती अमावस्या धन प्राप्ति उपाय 

ज्योतिष अनुसार इस साल सावन के तीसरे सोमवार के दिन सोमवती और हरियाली अमावस्या का ये शुभ संयोग करीब २० सालो के बाद बना है इसलिए यदि आज के दिन आप विशेष पुण्य प्राप्त करने के साथ ही भगवान शिव और माता पार्वती की विशेष अनुकमप्पा प्राप्त करना चाहते है तो ये आसान उपाय जरूर करें------



  • यह सोमवती  सावन का तीसरा सोमवार होगा इस शुभ योग में पीपल के वृक्ष की १०८ बार परिक्रमा करने से सुख सौभाग्य में वृद्धि होता है।
  • सोमवार भगवान शिव का दिन है और चन्द्रमा को शिव अपने मस्तक पर धारण किये है इसीलिए जिनका चंद्रमा कमजोर है उन्हें कच्चे दूध सेशिवलिंग  का आज के दिन अभिषेक करना चाहिए।
  • सोमवती अमावस्या पर अनंत फल और धनलाभ के लिए पीपल या बरगद के वृक्ष के निचे घी  जलाये।
  • सोमवती अमावस्या के दिन शिवलिंग पर जल चढ़ाकर बिल्व पात्र और धतूरा अर्पित करने के बाद भगवान शिव को चन्दन से तिलक  व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है।

Also Read...

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

विश्व ब्रेल दिवस कब मनाया जाता है | world braille day 2025 braille lipi in hindi

अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस 2025: शिक्षा से समाज में बदलाव | Saksharta Divas Kab Manaya Jata Hai

2025 में सबसे अच्छी लोन योजना कौन सी है? जानिए पूरी जानकारी हिंदी में