कुष्ठ रोग उन्मूलन के लिए प्रयास बढ़ाने, जागरूकता लाने और प्रतिबद्धता नवीकृत करने का अवसर प्रदान करता है ये दिवस आज हम आपको अपने इस लेख में विश्व कुष्ठ उन्मूलन दिवस World Leprosy Eradication Day, विश्व कुष्ठ दिवस World Leprosy Day या अंतर्राष्ट्रीय कुष्ठ रोग रोकथाम दिवस के बारे में बताएँगे। कब मनाया जाता है, क्यों मनाया जाता है, कुष्ठ रोग किसे कहते है ये क्या होता है, इसके लक्षण, उपचार, कार्यक्रम और उद्देश्य के बारे में बताएँगे। यह भी पढ़ें: नशामुक्ति संकल्प और शपथ दिवस कब मनाया जाता है विश्व कुष्ठ उन्मूलन दिवस विश्व कुष्ठ उन्मूलन दिवस कब मनाया जाता है? विश्व कुष्ठ उन्मूलन दिवस World Leprosy Eradication Day हर सा ल जनवरी के अंतिम रविवार को मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य कुष्ठ रोग L eprosy से पीड़ित लोगों की मदद करने और इस बीमारी से पीड़ित लोगों की देखभाल करने वाले लोगों को प्रशिक्षित करने के बारे में जागरूकता पैदा करना है। इस दिन, दुनिया भर के लोग कुष्ठ रोग से पीड़ित लोगों को सहायता प्रदान करते हैं और कुष्ठ रोग से पीड़ित लोगों क...