राष्ट्रीय पर्यटन दिवस (National Tourism Day) कब और क्यों मनाया जाता है
भारत के गौरव को बढ़ाने के लिए साल भर में एक ऐसा दिन भी आता है, जब हम अपने देश भारत में उपलब्ध गौरवान्वित करने वाली जगहों और प्रसिद्ध इमारतों से देश का गौरव बढ़ा सकते हैं और यह दिन 25 जनवरी को नेशनल टूरिज्म डे National Tourism Day यानि राष्ट्रीय पर्यटन दिवस National Tourism Day के रूप में मनाया जाता है। वैसे तो घूमना-फिरना सभी पसंद है, लेकिन फिर भी इस दिन को पर्यटन के महत्त्व को समझने के लिए मनाया जाता है।
ह भी पढ़ें:
क्या आप जानते है राष्ट्रीय मतदाता दिवस (National Voters Day) कब मनाया जाता है
![]() |
राष्ट्रीय पर्यटन दिवस |
इन्ही पर्यटक स्थलों का देश की अर्थव्यवस्था में बहुत बड़ा योगदान होता है। जिसको हम इस लेख में विस्तार से समझेंगे। वहीँ दुनियां शायद ही कोई ऐसा इंसान होगा, जिसे घूमना-फिरना पसंद ना हो। हाँ, यदि किसी की कोई मज़बूरी हो जिसके कारण वो नहीं घूम-फिर पा रहे हो तो बात अलग हो जाता है। 25 जनवरी का दिन ऐसे ही लोगों के नाम है, जो घूमने-फिरने के शौक़ीन है।
यह भी पढ़ें:
👉 गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को ही क्यों मनाया जाता है?
राष्ट्रीय पर्यटन दिवस कब मनाया जाता है
हर वर्ष 25 जनवरी को राट्रीय पर्यटन दिवस National Tourism Day पुरे देश भर में मनाया जाता है। यह दिवस भारत के सांस्कृतिक को दर्शाता है। इस दिवस के द्वारा देश में पर्यटन को बढ़ावा देने लोगों को पर्यटन का महत्त्व के उद्देश्यों से हर वर्ष 25 जनवरी को देश भर में राट्रीय पर्यटन दिवस National Tourism Day मनाया जाता है।
यह भी पढ़ें:
👉 International Women's Day History in Hindi
भारत में घूमने की जगह
वैसे तो यदि कोई व्यक्ति घूमने के लिए निकले तो पूरी दुनियां घूमने के लिए उम्र ही कम पड़ जायेगा, लेकिन यदि हम भारत की बात करें तो, मात्र पुरे भारत का भ्रमण करने में ही 1-2 साल का समय आसानी से लग जायेगा। भारत में घूमने के लिए बहुत सारी जगह हैं, आप चाहे भारत के जिस शहर में चले जाये वहां आपको कोई ना कोई घूमने का स्थान जरूर मिल ही जायेगा।
यह भी पढ़ें:
यदि हम शुरुआत जम्मू-कश्मीर से करें तो जम्मू-कश्मीर को धरती का स्वर्ग माना गया है। हम कश्मीर से होते हुए कन्याकुमारी तक कई जगहों पर घूम सकतें हैं जिसमें दुनिया के सात अजूबों में शामिल भारत की शान कहे जाने वाली ताजमहल से लेकर क़ुतुब मीनार, पुराने प्रसिद्ध किले जैसी इमारतें शामिल हैं।
यह भी पढ़ें:
👉 हिन्दू युवा वाहिनी स्थापना दिवस
पर्यटक स्थलों का अर्थव्यवस्था में योगदान
पर्यटक स्थलों का भारत की अर्थव्यवस्था में बहुत बड़ा योगदान है क्योकि, भारत के कई राज्यों में ऐसे धार्मिक स्थल, आकर्षक स्थल, हाल में ही बनी सबसे लम्बी ईमारत (स्टेचू ऑफ़ यूनिटी) और ऐतिहासिक इमारतें उपस्थित हैं जिन्हे देशों-विदेशों से पर्यटक घूमने और देखने आते हैं। इतना ही नहीं भारत में दुनिया के सात अजूबों में से 1 अजूबा भी शामिल है और जब पर्यटक देश-विदेश से भारत में इन जगहों पर घूमने आते हैं, तो उनके द्वारा भारत सरकार को राजस्व में फायदा होता है, खास कर विदेशी पर्यटकों द्वारा देश के राजस्व में वृद्धि होता है।
यह भी पढ़ें:
👉 Labour Day in India | Majdoor Diwas Kab Manaya Jata Hai
भारत एक रहस्यमय देश
भारत को ऋषि-मुनियों और कई अवतारों की भूमि माना जाता है साथ ही भारत एक रहस्यमय देश माना जाता है। वहीँ भारत तीन तरफ से समुद्र से घिरा हुआ है। यहां एक ओर देखने लायक ऊँचे पहाड़ से लेकर गहरी बहती नदियां, घने जंगल, दूर-दूर तक फैले रेगिस्तान और बर्फ से ढकी चट्टानों से लेकर दूध की चादर ओढ़े बड़े-बड़े समुद्र तक हैं। जगहों में जम्मू-कश्मीर, दार्जिलिंग, असम, सिक्किम (7 सिस्टर्स) आदि पहाड़ी इलाके, राजस्थान के रेत से ढके रेगिस्तान, सतपुड़ा के घने जंगल और भी कई प्रसिद्ध स्थान स्थान आते हैं।
यह भी पढ़ें:
👉 विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस क्यों मनाया जाता है
वहीं दूसरी ओर प्रसिद्ध पूजनीय स्थल से लेकर ऐतिहासिक इमारतें देखने लायक हैं। भारत में प्रसिद्ध पूजनीय स्थलों में चरों धाम- बद्रीनाथ, द्वारका, जगन्नाथपुरी और रामेश्वरम के अलावा केदारनाथ, महाकालेश्वर मंदिर, वैष्णों माता मंदिर जैसे कई बड़े-बड़े मंदिर निर्मित हैं। वहीं भारत में कई जानी मानी मस्जिदें जैसे जामा, ताज-उल-मस्जिद, कुव्वत-उल-इस्लाम, मोती मस्जिद और मुंबई की प्रसिद्ध हाजी अली की दरगाह उपस्थित है। वहीँ भारत में ही सोने की परत चढ़ा विशाल गुरुद्वारा तो बड़ी-बड़ी मॉनेस्ट्री (मठ) भी उपस्थित है। जिनके दर्शन के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। बहुत कम शब्दों में कहें, तो भारत में घूमने और देखने के लिए सबकुछ है जो आँखों को सकें दे सकें।
यह भी पढ़ें:
👉 Mothers Day क्यों मनाया जाता है
भारत के खास पर्यटन स्थल
कश्मीर का श्रीनगर, राजस्थान का रेगिस्तान, गुजरात का द्वारिका नगर, दार्जिलिंग, अमरकंटक, केरल के पहाड़ और समुद्री किनारे अंडमान-निकोकार, कन्याकुमारी, अरुणाचल, गया और बोधगया, ताजमहल,लालकिला, पुष्कर, हुमायूँ का मकबरा, उदयपुर की सिटी पैलेस, हवा महल, जंतर-मंतर, इण्डिया गेट, अमृतसर का स्वर्ण मंदिर इत्यादि खास पर्यटन स्थल हैं। जिनके इतिहास ने हर वर्ग के लोगों में एक ऐसा आकर्षण पैदा किया है की इन स्थानों को देखे बिना पर्यटक अपना सफर अधूरा मानते हैं।
यह भी पढ़ें:
👉 हिन्दी पत्रकारिता दिवस 30 मई को क्यों मनाया जाता है।
राष्ट्रीय पर्यटन दिवस का महत्त्व
राष्ट्रीय पर्यटन दिवस भारत के एक इतिहास का एक गौरवशाली दिवस है। विविधता में ही एकता हमारे देश की खाशियत है तो वहीँ खूबसूरत पर्यटन स्थलों के कारण ही हमारा देश पुरे विश्व में एक विशेष स्थान लिए सबके दिलों पर छाया हुआ है और इसी पर्यटन के महत्त्व को समझाने के लिए भारत सरकार द्वारा इस दिवस Tourism Day का शुभारम्भ किया गया। पर्यटन चलते भारत की आर्थिक अर्थव्यवस्था पर भी बहुत बड़ा सकारात्मक प्रभाव हुआ है। विश्व भर के लोग भारत के दर्शनीय स्थलों को देखने हर वर्ष यहाँ आते है और इससे हमारे देश की आर्थिक स्तर भी काफी बढ़ा हुआ है।
यह भी पढ़ें:
👉 विश्व बाल श्रम निषेध दिवस कब और क्यों मनाया जाता है
भारतीय संस्कृति और सभ्यता को दर्शाते ये रमणीय स्थल सिर्फ विदेशी मेहमानों को ही नहीं बल्कि समस्त भारत वासियों के लिए भी आकर्षण का केंद्र रहें हैं और हमेशा रहेंगे। आकड़ो के अनुसार भारत के पर्यटन उद्योग से लगभग 7.7 प्रतिशत लोग अपनी आजीविका चला रहा है। प्रति वर्ष 7.5 मिलियन विदेश भारत दर्शन को आते है। यह भारत के लिए गौरवशाली इतिहास की देन है कि यहां की आकर्षण ककी ज्योत कभी कम नहीं हो सकती। पर्यटन के क्षेत्र में लगातार हो रहे प्रगति के कारण आर्थिक सुधार और रोजगार के क्षेत्र में भी विकास हो रहा है।
यह भी पढ़ें:
👉 विश्व रक्तदान दिवस क्यों और कब मनाया जाता है
दोस्तों आज की इस लेख में बस इतना ही था अगर आपको ये लेख पसंद आई है तो हमें कमेंट करके बताएं कैसा लगा और आप इसे अपने दोस्तों के साथ जरुर FACEBOOK और TWITTER पर Share कीजिये और ऐसे ही नई जानकारी पाने के लिए हमें SUBSCRIBE जरुर करे।
🙏 धन्यवाद 🙏
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
जय श्री राम
सभी हिन्दू भाइयो का हमारे ब्लॉग राहुल गुप्ता कट्टर हिन्दू में स्वागत है हमसे जुड़ने के लिए आपको बहुत-बहुत धन्यवाद आप अपनी प्रतिक्रिया हमें कमेंट के माध्यम से अवश्य दे जिससे हम अपने ब्लॉग के अंदर और बहुत सारी जानकारी आपको प्रदान कर सके|