क्या आप जानते है राष्ट्रीय मतदाता दिवस (National Voters Day) कब मनाया जाता है
भारत दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्रों में से एक है, दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश हमारा प्यारा भारत ही है। हमारे प्यारे भारत के संविधान ने यहां के हरेक नागरिक को यह हक़ दिया है कि वह अपना महत्वपूर्ण वोट देकर यहां की एक सरकार को चुन सकता है। इन्ही मतदाताओं के नाम पर हमारे देश में एक पर्व का आयोजन होता है आज हम इसी आयोजन के बारे में बात करेंगे।
यह भी पढ़ें:
राष्ट्रीय पर्यटन दिवस (National Tourism Day) कब और क्यों मनाया जाता है
![]() |
राष्ट्रीय मतदाता दिवस |
यह भी पढ़ें:
👉 गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को ही क्यों मनाया जाता है?
मतदाता और मतदान`
जैसा की हम सभी जानते है भारत में वोटिंग के लिए 18 साल की आयु सीमा निर्धारित है। 18 साल का होने पर व्यक्ति को मताधिकार प्राप्त हो जाता है, जिसके बाद वो सभी प्रकार के लोकतांत्रिक चुनाव में वोट डाल सकता है।इस अवसर को मनाने के लिए 18 वर्ष या उससे अधिक उम्र के नये मतदाताओं के नाम्मातदाता सूचि में दर्ज किये जाते है, साथ ही उन्हें वोटर आईडी प्रदान किया जाता है। नये मतदाताओं को पहचान पत्र बांटने का काम समाजसेवी, शिक्षक एक गैर-राजनितिक व्यक्ति भी करते है।
यह भी पढ़ें:
👉 International Women's Day History in Hindi
क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय मतदाता दिवस
विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र में से एक भारत में मतदान को लेकर कम होते रुझान को देखते हुए चुनाव आयोग ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस National Voters Day मनाये जाने का निर्णय लिया था। मतदाता सूची में नाम दर्ज कराना एक स्वच्छिक प्रक्रिया है, जिसमे कोई दबाव नहीं होता। देश की जनता को मतदान के लिए जागरूक करने का काम चुनाव आयोग इसी माध्यम करता है।
यह भी पढ़ें:
मतदाता राष्ट्रीय दिवस 2022 में क्या है खास?
सल 2022 में चुनाव आयोग EPIC यानि Electors Photo Identity Card प्रोग्राम शुरू कर रहा है मतलब अब डिजिटली वोटर आईडी कार्ड आपको उपलब्ध कराये जायेंगे। ये सुविधा नए वोटर के लिए होगा जिसमें मोबाइल कनेक्शन के जरिए वोटर आईडी कार्ड डाउनलोड करने की सुविधा दिया जायेगा।
यह भी पढ़ें:
👉 हिन्दू युवा वाहिनी स्थापना दिवस
राष्ट्रीय मतदाता दिवस थीम 2022 National Voters Day 2022Theme
"Electoral Literacy for Strong Democracy " यानि "मजबूत लोकतंत्र के लिए चुनावी साक्षरता"
भारत निर्वाचन आयोग का गठन क्यों और कब हुआ
भारत में जितने भी चुनाव होते है, उनको निष्पक्षता से संपन्न कराने की जिम्मेदारी भारत निर्वाचन आयोग का होता है। भारत निर्वाचन आयोग का गठन भारतीय संबिधान`संविधान के लागू होने से 1 दिन पहले 25 जनवरी 1950 को हुआ था, क्योकि 26 जानवरी 1950 को भारत एक गणतांत्रिक देश बनने वाला था और भारत में लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं से चुनाव करने के लिए निर्वाचन आयोग का गठन जरूरी था इसलिए 25 जनवरी 1950 को भारत निर्वाचन आयोग का गठन हुआ।
यह भी पढ़ें:
👉 Labour Day in India | Majdoor Diwas Kab Manaya Jata Hai
राष्ट्रीय मतदाता दिवस का इतिहास
राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आरम्भ तत्कालीन राष्ट्रपति श्रीमती प्रतिभा देवी सिंह पाटिल जी के द्वारा 25 जनवरी 2011 को किया गया था। यह दिन चुनाव आयोग के 61वे स्थापना वर्ष का दिन भी था। भारत सरकार वर्ष 2011 से हर चुनाव में लोगों की भागीदारी बढ़ाने के लिए निर्वाचन आयोग के स्थापना दिवस 25 जनवरी को ही राष्ट्रीय मतदाता दिवस National Voters Day के रूप में मनाने की शुरुआत की थी और 2011 से ही हर साल 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है।
इस दिन देश में सरकारों और अनेक सामाजिक संस्थाओं द्वारलोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है जिससे की देश की राजनितिक प्रक्रियाओं में लोगों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित की जा सके।
यह भी पढ़ें:
👉 विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस क्यों मनाया जाता है
राष्ट्रीय मतदाता दिवस का महत्व
राष्ट्रीय मतदाता दिवस का हर वर्ष आयोजन सभी भारत के नागरिकों को अपने राष्ट्र के प्रति कर्तव्य की याद दिलाता है। राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन लोगों को यह भी बताता है कि हर व्यक्ति के लिए मतदान करना जरुरी है। भारत के प्रत्येक नागरिक का मतदान प्रक्रिया में भागीदारी जरुरी है, क्योंकि आम आदमी का एक वोट ही सरकारें बदल देता है।
यह भी पढ़ें:
👉 Mothers Day क्यों मनाया जाता है
हम सब एक वोट ही पलभर में एक अच्छा प्रतिनिधि भी चुन सकता है और एक बेकार प्रतिनिधि भी चुन सकता है इसलिये भारत के प्रत्येक नागरिक को अपने मत का प्रयोग सोच-समझकर करना चाहिए और ऐसी सरकारें या प्रतिनिधि चुनने के लिए करना चाहिए, जो की देश को विकास और तरक्की के पथ पर ले जा सके।
यह भी पढ़ें:
👉 हिन्दी पत्रकारिता दिवस 30 मई को क्यों मनाया जाता है।
भारत देश की 65 प्रतिशत आबादी युवाओं की है इसलिए देश के प्रत्येक चुनाव में युवाओं को ज्यादा से ज्यादा भागीदारी करना चाहिए और ऐसी सरकारें चुनना छाइये, जो की सम्पर्दयिकताऔर जातिवाद से ऊपर उठकर देश के विकास के बारे में सोचें। जिस दिन देश का युवा जाग जायेगा, उस दिन देश से जातिवाद, ऊंच-नीच, सांप्रदायिक भेदभाव ख़त्म हो जायेगा। ये सिर्फ और सिर्फ हो सकता है हम सब के मतदान करने से।
यह भी पढ़ें:
👉 विश्व बाल श्रम निषेध दिवस कब और क्यों मनाया जाता है
25 जनवरी को भारत के प्रत्येक नागरिक को लोकतंत्र में विश्वास रखते हुए शपथ लेना चाहिए कि वे देश की स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराने की लोकतांत्रिक परंपरा को बरकरार रखेंगे और प्रत्येक चुनाव में धर्म, नस्ल, जाती, समुदाय, भाषा आधार पर प्रभावित हुए बिना निर्भीक होकर मतदान करेंगे। ऐसी शपथें हर वर्ष 25 जनवरी को लाखों लोग लेते हैं।
यह भी पढ़ें:
👉 विश्व रक्तदान दिवस क्यों और कब मनाया जाता है
राष्ट्रीय मतदाता दिवस का उद्देश्य
राष्ट्रीय मतदाता दिवस National Matdata Day का उद्देश्य लोगों के मतदान में अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के साथ-साथ मतदाताओं को एक अच्छा साफ़-सुथरी छवि का प्रतिनिधि चुनने हेतु मतदान के लिए जागरूक करना है। हमारे लोकतंत्र को विश्व में इतना मजबूत बनाने के लिए मतदाताओं के साथ-साथ भारत देश के निर्वाचन आयोग का भी अहम योगदान है। हमारे निर्वाचन आयोग की वजह से ही देश में निष्पक्ष चुनाव हो पाते है।
यह भी पढ़ें:
👉 अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुरुआत कैसे और कब हुई?
आज राष्ट्रीय मतदान दिवस के दिन देश के प्रत्येक मतदाता को अपनी सक्रिय भागीदारी के माध्यम से लोकतंत्र को मजबूत करने का संकल्प लेना चाहिए। इसका मूल उद्देश्य है कि मतदाताओं के पंजीकरण में वृद्धि हो। युवा मतदाताओं को प्रोत्साहित करें और सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार सुनिश्चित करें।
दोस्तों आज की इस लेख में बस इतना ही था अगर आपको ये लेख पसंद आई है तो हमें कमेंट करके बताएं कैसा लगा और आप इसे अपने दोस्तों के साथ जरुर FACEBOOK और TWITTER पर Share कीजिये और ऐसे ही नई जानकारी पाने के लिए हमें SUBSCRIBE जरुर करे।
🙏 धन्यवाद 🙏
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
जय श्री राम
सभी हिन्दू भाइयो का हमारे ब्लॉग राहुल गुप्ता कट्टर हिन्दू में स्वागत है हमसे जुड़ने के लिए आपको बहुत-बहुत धन्यवाद आप अपनी प्रतिक्रिया हमें कमेंट के माध्यम से अवश्य दे जिससे हम अपने ब्लॉग के अंदर और बहुत सारी जानकारी आपको प्रदान कर सके|