राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी दिवस (Anti Terrorism Day) कब मनाया जाता है?
आतंकवाद आज दुनिया के सामने सबसे बड़ी और सबसे महत्वपूर्ण समस्या है। आतंकवाद के कारण दुनिया में हजारों लोग अपनी जान गंवा रहे हैं और भारत समेत कई देशों को काफी नुकसान हो रहा है। भारत ने 21 मई का दिन आतंकवाद जैसी समस्या से निपटने के लिए समर्पित किया है। हर साल 21 मई को पूरे देश भर में आतंकवाद विरोधी दिवस Anti Terrorism Day को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य लोगों को आतंकवाद के समाज विरोध कृत्य से लोगो को अवगत कराना है। आतंकवाद की वजह से लोगो को जान-माल का नुकसान उठाना पड़ता है, इससे नही लोगो को अवगत कराया जाता है।
यह भी पढ़ें:
👉 हिन्दी पत्रकारिता दिवस 30 मई को क्यों मनाया जाता है
![]() |
राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी दिवस |
आतंकवाद विरोधी दिवस 21 मई के दिन ही क्यों मनाया जाता है?
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 21 मई 1991 को तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर में हत्या कर दिया गया था। उनकी हत्या के बाद से ही 21 मई यानि इस तिथि को आतंकवाद विरोधी दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया था। इस दिन सभी सरकारी कार्यालयों, सरकारी कंपनियों और अन्य सरकारी संस्थानों में आतंकवाद विरोधी शपथ दिलाई जाती है।
राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी दिवस कब मनाया जाता है? Anti Terrorism Day Kab Manaya Jata Hai?
भारत देश में राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी दिवस प्रतिवर्ष 21 मई को मनाया जाता है। जिस दिवस के शुभ अवसर पर कॉलेजों, स्कूलों में आतंकवाद पर चर्चा किया जाता है। आतंकवाद देश के लोगों के मन में भय पैदा करता है। आतंकवाद की सोच मानव जीवन को बर्बाद कर देती है। भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी दिवस मनाया जाता है क्योंकि भारत सरकार आतंकवाद को खत्म करना चाहती है। उस उद्देश्य को लेकर भारत सरकार आतंकवाद के खिलाफ निरंतर कार्य कर रही है।
यह भी पढ़ें:
👉 विश्व बाल श्रम निषेध दिवस कब और क्यों मनाया जाता है
आतंकवादियों द्वारा किये गए आतंकी हमलों को हम कई बार देख चुके है। आतंकवादियों का कोई धर्म नहीं होता है। निर्दोष जीवों को मारकर आतंकवादी लोगों के मन में भय पैदा करते हैं। आतंकवाद के खिलाफ आवाज उठाने और दुनिया के सभी देशों को आतंकवाद के खिलाफ जागरूक करने के उद्देश्य से भारत देश में हर साल 21 मई को आतंकवाद विरोधी दिवस मनाया जाता है।
राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी दिवस के बारे में National Anti Terrorism Day
आतंकवादियों द्वारा जो हमला किया जाता है, आतंकवादियों के द्वारा जो गोलियाँ चलाई जाती हैं वह गोली किसी व्यक्ति की धर्म, जाति पूछकर नुकसान नहीं पहुंचाती है। जिस व्यक्ति को भी आतंकवादी की गोली लगती है वह तुरंत मौत के घाट उतर जाता है जिसके कारण उसका परिवार ताबाद, बर्बाद हो जाता है। आतंकवाद विर्रोधी दिवस के शुभ अवसर पर आतंकवादियों के पुतले जलाये जाते हैं। जो लोग आतंकवाद को जड़ों को फ़ैलाने में लगे हुए हैं वह समाज के लिए खतरनाक हैं।
यह भी पढ़ें:
👉 विश्व रक्तदान दिवस क्यों और कब मनाया जाता है
जब भारत देश के मुंबई शहर में 26/11 के दिन ताज होटल, रेलवे स्टेशन और हॉस्पिटल में आतंकवादियों के द्वारा हमला किया गया, धुआंधार गोलियां चलाई गई तब आतंकवादियों के हमले के कारण कई लोगो की जान चली गई थी। ताज होटल पर गोलाबारी करके आतंकवादियों ने ताज होटल को तहस-नहस कर दिया था। तब आतंकवादियों द्वारा ताज होटल में हमला किया गया तब ताज होटल में भारत देश के लोग ठहरे हुए थे। भारत के यात्रियों के साथ-साथ विदेशों से भी पर्यटक भारत घूमने आए थे, जिन्हें आतंकियों ने मार गिराया था।
यह भी पढ़ें:
👉 अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुरुआत कैसे और कब हुई?
आतंकवाद को कैसे कम करें
वैश्विक दुनिया में आतंकवाद एक वायरस की तरह है। आतंकवाद का सफाया करना सभी की जिम्मेदारी है। आतंकवादियों की कोई सामाजिक जिम्मेदारी नहीं होती, वे दुनिया में हिंसा पैदा कर सकते हैं और दुनिया के देशों के बीच युद्ध भड़का सकते हैं। सामाजिक विवेक, वैश्विक नियम, विनियम और अर्थव्यवस्था आतंकवाद को रोकने के लिए बदलाव ला सकते हैं और इसे ऐसे लोगों द्वारा मिटाया जाना चाहिए जो भविष्य को वायरस से मुक्त और एक स्वस्थ भविष्य देखते हैं।
सबसे पहले और सबसे महत्वपूर्ण, क्रोध शायद ही आश्चर्यजनक है। हमारे हाल के इतिहास में आतंकवादी घटना उच्च नाटक और अक्सर त्रासदी की याद दिलाती है जिसने ध्यान आकर्षित किया है और सार्वजनिक भय को दूर किया है। आतंकवाद समकालीन इतिहास और समकालीन जागरूकता की एक केन्द्रीय विशेषता है। सामान्य ज्ञान की आवश्यकता यह है कि वे एक-दूसरे को जानकारी साझा करके हिंसा को रोक सकते है और दुनिया में राष्ट्र की रक्षा कर सकते हैं। यह तब तक सम्भव हो सकता है जब दुनिया के सभी देश सहयोग करें। आतंकवाद आमतौर पर आतंक पैदा करने और कम करने के लिए होता है।
यह भी पढ़ें:
स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को ही क्यों मनाया जाता है
देश की आर्थिक और आर्थिक वृद्धि
आतंकवाद को रोकने में अर्थशास्त्र एक प्रमुख भूमिका निभाता है। उदाहरण के लिए: आतंकवादी हमलों को रोकने के लिए अनुदान प्रदान करना, यह आतंकवादी को खोजने में मदद कर सकता है, विशिष्ट तरीके से रक्षा और प्रतिक्रिया कर सकता है या खतरों से उबर सकता है। राज्य और स्थानीय आपातकालीन सुधार। प्रत्येक देश को अपने धन के स्रोत में कटौती करना चाहिए जैसे कि आतंकवादी अवैध व्यापर, तस्करी और नकली मुद्रा से अपनी गतिविधियों को वित्त पोषण करते हैं। इसे नियंत्रण करने के लिए विश्व स्तर पर समन्वित कार्यवाई किया जाना चाहिए।
यह भी पढ़ें:
शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है
आतंकवाद विरोधी दिवस मनाने का मकसद
- शांति और मानवता का सन्देश फैलाना।
- आतंकवादी गुटों और वे वैसे आतंकी हमलों को अंजाम देने की योजना बनाते है, उसके बारे में लोगों के बीच जागरूकता पैदा करना।
- लोगों के बीच एकता को बढ़ावा देना।
- युवाओं को शिक्षा और प्रशिक्षण प्रदान करना ताकि वे आतंकवादी समूहों में शामिल न हों।
- देश में आतंकवाद के खतरे, हिंसा और समाज, लोगों और पूरे देश पर उनके खतरनाक प्रभाव के बारे में जागरूकता पैदा करना।
यह भी पढ़ें:
अंतराष्ट्रीय साक्षरता दिवस क्यों और कब मनाया जाता है
दोस्तों आज की इस लेख में बस इतना ही था अगर आपको ये लेख पसंद आई है तो हमें कमेंट करके बताएं कैसा लगा और आप इसे अपने दोस्तों के साथ जरुर FACEBOOK और TWITTER पर Share कीजिये और ऐसे ही नई जानकारी पाने के लिए हमें SUBSCRIBE जरुर करे।
🙏 धन्यवाद 🙏
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
जय श्री राम
सभी हिन्दू भाइयो का हमारे ब्लॉग राहुल गुप्ता कट्टर हिन्दू में स्वागत है हमसे जुड़ने के लिए आपको बहुत-बहुत धन्यवाद आप अपनी प्रतिक्रिया हमें कमेंट के माध्यम से अवश्य दे जिससे हम अपने ब्लॉग के अंदर और बहुत सारी जानकारी आपको प्रदान कर सके|