विश्व संगीत दिवस कब मनाया जाता है? इतिहास और महत्त्व | World Music Day 2022, Theme, History, Purpose, importance in Hindi

विश्व संगीत दिवस कब मनाया जाता है?

विश्व संगीत दिवस हर साल 21 जून को पूरी दुनिया में मनाया जाता है विश्व संगीत दिवस को फेटे डी ला म्यूजिक (Fete de la Musique) के नाम से भी जाना जाता है। इसका अर्थ है म्यूजिकल फेस्टिवल। विश्व संगीत दिवस के अलावा इसे संगीत समारोह के रूप में भी मनाया जाता है। जिस तरह 21 जून को विश्व योग दिवस मनाया जाता है, उसी तरह 21 जून को विश्व संगीत दिवस भी मनाया जाता है।

ह भी पढ़ें:

👉 अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुरुआत कैसे और कब हुई?

विश्व संगीत दिवस कब मनाया जाता है? इतिहास और महत्त्व | World Music Day 2022, Theme, History, Purpose, importance in Hindi
विश्व संगीत दिवस 

विश्व संगीत दिवस क्यों मनाया जाता है?

वैसे तो इस दिन की शुरुआत संगीत की सुखदायक प्रकृति के बारे में जागरूकता फ़ैलाने के उद्देश्य से हुई थी, लेकिन इसको मनाने के दो और कारण भी है। 

पहला कारन अलग-अलग तरीके से म्यूजिक का प्रोपेगैंडा तैयार करने के साथ-साथ एक्सपर्ट और नए कलाकारों को एक मैच पर लाना है। वही, दूसरा कारण दुनिया भर के लोगों को संगीत की विभिन्न शैलियों और संगीत के विभिन्न रूपों के बारे में जागरूक करना है।

ह भी पढ़ें:

स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को ही क्यों मनाया जाता है 

विश्व संगीत दिवस का इतिहास (world music day history)

विश्व में सदा ही शांति बरकरार रखने के लिए ही फ़्रांस में पहली बार 21 जून 1982 में प्रथम विश्व संगीत दिवस मनाया गया था। जिसका श्रेय तात्कालिक सांस्कृतिक मंत्री श्री जैक लो को जाता है। इससे पूर्व अमेरिका के एक संगीतकार योएल कोहेन ने वर्ष 1976 में इस दिवस को मनाने की बात किया था। विश्व संगीत दिवस कुल 110 देशों में ही मनाया जाता है (ऑस्ट्रेलिया, मॉरीशस, फिजी, वियतनाम, कांगो, कैमरून, जर्मनी, मिस्र, सीरिया, मोरक्को, इटली, कोलंबिया, चिली, नेपाल और जापान आदि)। 

ह भी पढ़ें:

शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है

विश्व संगीत दिवस का उद्देश्य 

दुनिया में संगीत दिवस मनाने का मकसद अलग-अलग तरीकों से लोगों को संगीत के प्रति जागरूक करना है ताकि लोगों का विश्वास संगीत से न टूटे। इसे मनाने का मकसद विशेषज्ञों और नए कलाकारों को एक मंच पर लाने के अलावा अलग-अलग तरीकों से संग्रहालय का प्रचार-प्रसार करना है। विश्व भर में इस दिन संगीत और ललित कला को प्रोत्साहित करने वाले कई कार्यक्रम आयोजित किये जाते है। 

मानव जीवन में संगीत का बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान है क्योंकि संगीत सुनना सभी को पसंद होता है। जो व्यक्ति अपने जीवन में मजे से संगीत सुनता है वह वास्तविक जीवन की दुनिया में संगीत के महत्व को जानता है। कोई व्यक्ति यदि संगीत में रूचि रखता है तो वह व्यक्ति अपने जिंदगी में हमेशा खुश रहता है और हमेशा तनाव से मुक्त। संगीत सुनने से मस्तिष्क को शांति और आनंद मिलता है। संगीत सुनना मनुष्य को जीवन में कुछ बेहतर करने के लिए प्रेरित करता है।

ह भी पढ़ें:

 अंतराष्ट्रीय साक्षरता दिवस क्यों और कब मनाया जाता है 

विश्व संगीत दिवस का महत्त्व  

संगीत को कई उत्सवों, कार्क्रमों पर भी सुना जाता है क्योंकि इस कैकरमों महोत्सवों की रौनक बढ़ाती है। सबको अपनी पसंदीदा संगीत सुनना पसंद होता है क्योंकि संगीत सिर्फ किसी एक विषय पर नहीं हो सकता संगीत को आप किसी कारण के भी सुनसकते है। यदि आपका मन बहुत खुश है तो ख़ुशी के संगीत सुन सकते हो, यदि आप नाराज हो तो नाराजगी के संगीत, यदि किसी के प्यार में हो तो प्यार भरे संगीत साथ ही शादिम पार्टियों में डीजे के संगीत भी लोग सुनना पसंद करते है। 

संगीत से व्यक्ति के जीवन की कई समस्याओं को शांत किया जा सकता है क्योंकि संगीत सुनने से मन और आत्मा प्रफ्फुलित रहती है। वर्तमान में संगीत को हर जगह, हर वक्त सुना जा सकता है जैसे आजकल मनुष्य अपने तनाव को दूर करने के लिए ऑफिस, चलते समय, अकेले या फिर दोस्तों के साथ संगीत सुनते है जिससे उनके मस्तिष्क को तरोताजगी मासूस होता है। 

संगीत सुने से हमें मानसिक, शांति, संतुष्टि, स्वास्थ्य प्रदान होते हैं, संगीत हमारे ध्यान को बढ़ाता है और साथ ही संगीत सुनने से हमारे अंदर सकारात्मक विचर रहते है। यदि आप संगीत को परेशानी में सुनते है तो आपका मन शांत करने के लिए ये बहुत मदद करता है। संगीत तुम्हे अक्सर कई दुविधाओं से निकालता है और तुम्हे सफलता की ओर ले जायेगा। संगीत सुनने से आप मोटीवेट होते है और संगीत आपको आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करता है। संगीत हमारे अंदर के आत्मा को स्पर्श करता है और हमारी समस्याओं से लड़ने में मदद करता है। कई व्यक्तियों को संगीत सुनना पसंद होता है और वह प्रत्येक दिन संगीत सुनते है। 

जीवन के हर समय का साथी संगीत है संगीत के महत्त्व को शब्दों में बयां करना इतना आसान नहीं है क्योंकि कुछ के लिए यह एक साधन है और कुछ के लिए यह एक साधना है। मुश्किल वक्त में किसी के लिए जीने की हिम्मत, किसी की ताकत और बुरे वक्त में राहत। दरअसल, संगीत एक ऐसा माध्यम है जो हमारे जीवन में कई बिंदुओं पर हमारी जरूरतों को पूरा करता है। साफ शब्दों में कहा जाय तो जिंदगी का वजूद ही संगीत से जुड़ा हुआ है। 

ह भी पढ़ें:

हिंदी दिवस क्यों मनाया जाता है और इसका इतिहास

संगीत के फायदे

संगीत से मिलते हैं स्वास्थ्यवर्धक लाभ रोजाना सुबह शाम कुछ देर तक संगीत सुनने से उच्च रक्तचाप की बीमारी में सुधार होता है, वहीँ धीमी गति का संगीत सुनने से स्ट्रोक की समस्या दूर होती है। इसके अलावा संगीत सुनने से दिमाग को शांति मिलती है जिसके कारण तनाव और अनिद्रा की समस्या से छुटकारा मिलता है। इसी प्रकार संगीत शरीर के कई बीमारीं का इलाज करने में भी सहायक है क्योंकि यह आत्मा का उन्नयन करता है। 

क्या होता है संगीत दिवस पर?

दुनिया भर के संगीत कलाकार इस खास दिन पर खास कार्यक्रम पेश करते हैं और इस दौरान वे गाने या परफॉर्म करने के पैसे भी नहीं लेते हैं. इस दिन दुनिया भर में संगीत कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

ह भी पढ़ें:

Engineer's Day या अभियंता दिवस क्यों मनाया जाता है 

दोस्तों आज की इस लेख में बस इतना ही था अगर आपको ये लेख पसंद आई है तो हमें कमेंट करके बताएं कैसा लगा  और आप इसे अपने दोस्तों के साथ जरुर FACEBOOK और TWITTER पर Share कीजिये और ऐसे ही नई जानकारी पाने के लिए हमें SUBSCRIBE जरुर करे।

🙏 धन्यवाद 🙏

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

देवी पार्वती के 108 नाम और इनका अर्थ | Devi Parvati ke 108 Nam aur Inka Arth

विश्व ब्रेल दिवस कब मनाया जाता है | world braille day 2025 braille lipi in hindi

जाने कब से शुरू हो रहा है हिंदू नववर्ष विक्रम संवत 2082 | Hindu Nav Varsh 2025