Looking For Anything Specific?

प्रवासी भारतीय दिवस क्यों मनाया जाता है | Pravasi Bharatiya Divas 2022 in Hindi

प्रवासी भारतीय दिवस Pravasi Bharatiya Divas जिसे इंग्लिश में NRI Day बोला जाता है 9 जनवरी को हर वर्ष प्रवासी भारतीय दिवस के रूप में मनाया जाता है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने कार्यक्रम की शुरुआत की थी। इसका मकसद भारत के विकास में प्रवासी भारतीयों के योगदान को प्रहचान दिलाने से है। विदेश में रह रहे प्रवासियों को सम्मान देने के लिए यह दिवस मनाया जाता है। 

यह भी पढ़ें:

विश्व हिंदी दिवस कब मनाया जाता है 

प्रवासी भारतीय दिवस (Pravasi Bharatiya Divas) क्यों मनाया जाता है
Pravasi Bharatiya Divas

प्रवासी दिवस की शुरुआत 2003 से हुई थी। इस मौके पर हर साल भारत सरकार तीन दिवसीय सम्मलेन का आयोजन करती है। इस सम्मलेन में विदेश में रह रहे उन भारतीयों को आमंत्रित कर सम्मानित किया जाता है। जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्र में विशेष उपलब्धि हासिल कर भारत का नाम विश्व पटल पर गौरवांवित किया है। देश का नाम रोशन करने वाले ऐसे लोगो को राष्ट्रपति के हाथों प्रवासी भारतीय सम्मान से नवाजा जाता है। इसके अलावा इस सम्मेलन में प्रवासी भारतीयों से जुड़े मामलों और समस्याओं पर भी विचार किया जाता है। 

यह भी पढ़ें:

👉 स्वामी विवेकानंद जयंती 

प्रवासी भारतीय दिवस कब मनाया जाता है (bhartiya pravasi divas kab manaya jata hai)

भारत के विकास में प्रवासी भारतीयों के योगदान को चिह्नित करने के लिए हर साल 9 जनवरी को 'प्रवासी भारतीय दिवस' मनाया जाता है।

प्रवासी भारतीय दिवस Pravasi Bharatiya Divas की शुरुआत कैसे हुई?

यह दिवस विदेश में रह रहे भारतीयों को अपनी मातृभूमि की याद दिलाता है। भारत सरकार हर साल 9 जनवरी को प्रवासी भारतीय दिवस Pravasi Bharatiya Divas का आयोजन करती है। दरअसल महात्मा गाँधी इसी दिन दक्षिण अफ्रीका से साल 9 जनवरी 1915 में स्वदेश वापस लौटे थे। महात्मा गाँधी को सबसे बड़ा प्रवासी माना जाता है। इसीलिए यह दिवस हर साल हर साल 9 जनवरी को मनाया जाता है। 

यह भी पढ़ें:

👉 गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को ही क्यों मनाया जाता है?

प्रवासी भारतीय दिवस मनाने का विचार लक्ष्मीमल सिंघवी ने दिया था। भारत सरकार हर साल 9 से 11 जनवरी प्रवासी भारतीय दिवस Pravasi Bharatiya Divas और सम्मेलन का आयोजन करती है। विदेश में रह रहे भारतीयों जिन्होंने अपनी खास पहचान बनाई है उनका इस दिन स्वागत किया जाता है। इस दिवस का मकसद प्रवासी भारतीयों को देश से जोड़ना है।

यह भी पढ़ें:

👉 Pulwama Attack

सर्वप्रथम प्रवासी भारतीय दिवस कार्यक्रम का आयोजन भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने 2003 में किया था। इसमें भारतवंशियों का सम्मान किया जाता है। 2018 का प्रवासी भारतीय दिवस सिंगापुर में मनाया गया था। प्रवासी भारतीय वैज्ञानिक हरगोविंद खुराना को गूगल ने डूडल बनाकर समर्पित किया है। 

यह भी पढ़ें:

👉 International Women's Day History in Hindi

भारतीय जनता पार्टी ने कहा है कि विदेश में रह रहे प्रवासी भारतीयों को भारत की नागरिकता भी देना चाहिए। इससे वह वहां पर निवेश करेंगे, उद्योग धंधे स्थापित करेंगे। यहां की बैंको में पैसा जमा करके वह बैंको को लाभ भी पहुंचा सकते है।  कुछ लोगो का कहना है कि विदेशों में रह रहे प्रवासी भारतीयों को दोहरी नागरिकता मिलने पर भारत की जिम्मेदारी और अधिक बढ़ जाएगी।

यह भी पढ़ें:

👉 23 March 1931 Shahid Diwas

प्रवासी भारतीय दिवस का उद्देश्य 

इसका निम्न उद्देश्य हैं.... 

  1. विश्व के 110 देशो में अप्रवासी भाइयों का एक नेटवर्क बनाना इस दिवस का मुख्य उद्देश्य है।
  2. विदेश में रहने वाले ऐसे हिंदुस्तानी जो वहां पर काम कर रहे हैं उन्हें किन समस्याओं का सामना करना पड़ा है,इसके बारे में चर्चा करना भी प्रवासी भारतीय दिवस का उद्देश्य है।
  3. विदेशी देशों से भारत का मधुर सम्बन्ध बनाने के लिए वहां रह रहे प्रवासी भारतीयों का मुख्य सहयोग रहा है।
  4. बहुत बार देखने में आता है कि विदेशों में रह रहे भारतीय पूरी तरिके से विदेशी संस्कृति में रच-बस गए है और वे भारतीय परम्पराओं से पूरी तरह अनभिज्ञ हैं। ऐसे में प्रवासी दिवस का मुख्य उद्देश्य है कि उन्हें देसी मिट्टी की याद दिलाना और भारत की तरफ पुनः आकर्षित करना। अपने पूर्वजों के प्रति आकर्षित करना। बहुत से प्रवासी भारतीय भारत को गरीब और पिछड़ा देश समझते है। ऐसे में प्रवासी भारतीय दिवस का उद्देश्य है कि उनको भारत के बारे में सही जानकारी देना।
  5. भारत की युवा पीढ़ी की प्रवासी भाइयों से जान-पहचान करवाना जिससे उनको विदेशो में रोजगार का अवसर मिल सके।

यह भी पढ़ें:

👉 हिन्दू युवा वाहिनी स्थापना दिवस

किस देश में कितने भारतीय रहते है?

  • संयुक्त अरब अमीरात में सबसे अधिक भारतीय प्रवासी रहते हैं जो वहां पर रहकर रोजगार करते है।
  • दूसरे नंबर पर अमेरिका आता है जहाँ 12.8% भारतीय रहते है।
  • सऊदी आराम में 1900000 भारतीय रहते है।
  • कुवैत में 1000000भारतीय रहते है।
  • ओमान देश में सात लाख भारतीय रहते है।
  • यूरोप में रहने वाले भारतीयों की संख्या 1000000 है।
  • कनाडा देश में रहने वाले भारतीयों की संख्या 600000 है।
  • ऑस्ट्रेलिया में 400000 भारतीय प्रवासी रहते है।

यह भी पढ़ें:

👉 Labour Day in India | Majdoor Diwas Kab Manaya Jata Hai

प्रवासी भारतीय दिवस मनाना क्यों जरुरी है?

यह दिवस मनाना इस लिए भी जरूरी है क्योकि इन दिनों विदेश में रह रहे भारतियों पर हमले हो रहे हैं। उनकी हत्या किया जा रहा है। नस्लभेद की समस्याएं देखने में आ रही हैं। ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका में रह रहे भारतीयों पर अक्सर हमले होते रहते है।

यह भी पढ़ें:

👉 विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस क्यों मनाया जाता है

भारत सरकार ने विदेश में रह रहे भारतीयों की हत्याओं पर चिंता जताई है और इनकी कड़ी निंदा की है। मार्च 2017 में अमेरिका में रह रहे भारतीय सॉफ्टवेयर इंजिनियर वमषि रेड्डी मामी डाला की गोली मारकर हत्या कर दिया गया था। एक नशेड़ी ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दिया था।

यह भी पढ़ें:

👉 Mothers Day क्यों मनाया जाता है

विश्व में ले लगभग 1.6 करोड़ अनिवासी भारतीय NRI (नॉन रेजिडेंट इंडियन) रहते है उनमें से अनेक लोगों ने विश्व में बड़ी उपलब्धियां पाई है। प्रवासी भारतीय दिवस का एक अन्य उद्देश्य "ब्रेन ड्रेन" को "ब्रेन गेम" में बदलना है।निवेश के अवसरों को बढ़ाना है।

यह भी पढ़ें:

👉 हिन्दी पत्रकारिता दिवस 30 मई को क्यों मनाया जाता है

विश्व में रह रहे प्रवासी भारतिय सबसे अधिक मुद्रा घर भेजते है। विश्व बैंक की रिपोर्ट के अनुसार सन 2016 में विदेशो में रह रहे भारतीय लोगों ने देश में अपने घरों में 62 अरब डॉलर भेजे थे, जो देश की कुल GDP का 3.3% है। प्रवासी दिवस Pravasi Diwas मनाने के मामले में चीन हमसे बहुत पीछे है।

यह भी पढ़ें:

👉 विश्व बाल श्रम निषेध दिवस कब और क्यों मनाया जाता है

प्रवासी भारतीय भारत के लिए एक बड़ी पूंजी है। इसलिए देश की सरकार उनको सर्वोच्च प्राथमिकता देना चाहती है। प्रवासी माइग्रेशन की प्रक्रिया को और सरल सुरक्षित एवं क़ानूनी बनाना चाहती है। देश की सरकार चाहती है कि विदेश जाने पर भारतीयों को काम ढूढ़ने में ज्यादा दिक्कत ना करनी पड़े।

यह भी पढ़ें:

👉 विश्व रक्तदान दिवस क्यों और कब मनाया जाता है

विदेश जाकर नौकरी करने वाले भारतीयों के लिए भारत सरकार ने भारतीय अंतर्राष्ट्रीय कौशल केंद्र स्थापित किये है। यहाँ पर अनेक तरह के उच्चतम प्रशिक्षण एवं विदेशी भाषाएँ सिखाई जाती है। भारत के लोग दुनिया के हर कोने में मौजूद है। शुरुआत में भारत के लोग जब देशों में आते थे तो उनको बहुत ही समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था।

जैसे भाषा और कौशल सम्बन्धी समस्याएं, जिस कारण विदेशों में उनका शोषण भी बहुत होता था। भारत सरकार द्वारा भारतीय अंतर्राष्ट्रीय कौशल केंद्र स्थापित करने के बाद इस तरह की समस्याएं नहीं आएंगी।

यह भी पढ़ें:

👉 अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुरुआत कैसे और कब हुई?

दोस्तों आज की इस लेख में बस इतना ही था अगर आपको ये लेख पसंद आई है तो हमें कमेंट करके बताएं कैसा लगा  और आप इसे अपने दोस्तों के साथ जरुर FACEBOOK और TWITTER पर Share कीजिये और ऐसे ही नई जानकारी पाने के लिए हमें SUBSCRIBE जरुर करे।

🙏 धन्यवाद 🙏

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ