कैंसर एक गंभीर और जानलेवा बीमारी है जिससे पुरे विश्व में सबसे ज्यादा लोगों की मृत्यु होती है। पुरे विश्व में कैंसर के सबसे ज्यादा मरीज हैं। इस बीमारी को डिटेक्ट करने, इसकी रोकथाम करने और इसके प्रति जागरूकता फ़ैलाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मनाया जाता है।
यह भी पढ़ें:
👉 International Women's Day History in Hindi
![]() |
World Cancer Day |
विश्व कैंसर दिवस कब मनाया जाता है? (Vishva Cancer Divas Kab Manaya Jata Hai)
प्रतिवर्ष सम्पूर्ण विश्व में 4 फरवरी को विश्व कैंसर दिवस (World Cancer Day) मनाया जाता है। यूआईसीसी का उद्देश्य 2008 में लिखे गए वर्ल्ड कैंसर डिक्लेरेशन को सपोर्ट करना हैं। विश्व कैंसर दिवस मानाने का प्राथमिक उद्देश्य 2020 तक कैंसर से पीड़ित व्यक्तियों संख्या में कमी लाना और कैंसर के कारण होने वाली मृत्यु को कम करना हैं। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य कैंसर के बारे में जागरूकता उत्पन्न करना और रोग का जल्दी पता लगाने की जरूरत तथा कैंसर के उपचार पर ध्यान केंद्रित करना हैं।
यह भी पढ़ें:
साथ ही लोगों में कैंसर के लक्षणों को पहचान पाने के लिए प्रयास करना, उनमें जागरूकता बढ़ाना, लोगों को शिक्षित करना साथ ही सरकारों, गैर-सरकारी संगठनों को दुनिया भर में इस बीमारी के खिलाफ लड़ने के लिए तैयार करना हैं। इतना ही नहीं विश्व कैंसर दिवस को मनाने का एक लक्ष्य ये भी है कि हम कैंसर के बारे में फ़ैल रही गलत धारणाओं को रोक सके साथ ही कैंसर के बारे में सही जानकारी ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचा सके।
विश्व कैंसर दिवस कब और क्यों मनाया जाता है
विश्व कैंसर दिवस 4 फरवरी को मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाना, इसके कारणों, लक्षणों और उपचार के बारे में लोगों को सूचित करना है। साथ ही, यह दिन कैंसर से पीड़ित लोगों को समर्थन और प्रेरणा देने के लिए भी मनाया जाता है।
क्यों मनाया जाता है?
- जागरूकता बढ़ाना: कैंसर के खतरे को समझाने और इससे बचाव के उपायों पर चर्चा करने के लिए।
- समर्थन देना: कैंसर से लड़ रहे लोगों को मानसिक और शारीरिक समर्थन प्रदान करना।
- रोकथाम और उपचार: समय पर जांच और कैंसर के उपचार के बारे में जानकारी देना।
- वैश्विक एकजुटता: दुनिया भर में कैंसर से निपटने के लिए एकजुटता और सहयोग को बढ़ावा देना।
यह दिन 2000 में पेरिस में हुए एक वैश्विक कैंसर सम्मेलन में शुरू किया गया था, और तब से हर साल इसे मनाया जाता है।
यह भी पढ़ें:
👉 हिन्दू युवा वाहिनी स्थापना दिवस
भारत में कैंसर दिवस कब मनाया जाता है
विश्व कैंसर दिवस का इतिहास
1933 में अन्तर्राष्ट्रीय कैंसर नियंत्रण संघ ने स्विट्जरलैंड में जिनेवा में पहली बार विश्व कैंसर दिवस (World Cancer Day) मनाया। यह दिवस कैंसर के बारे में जागरूकता बढ़ाने, लोगो को शिक्षित करने, इस रोग के खिलाफ कार्यवाई करने के लिए दुनिया भर में सरकारों और व्यक्तियों को समझाने तथा हर साल लाखों लोगों को मरने से बचाने के लिए मनाया जाता है। 2014 में इसे विश्व कैंसर घोषणा के लक्ष्य 5 पर केन्दित किया गया हैं जो कैंसर के कलंक को काम और मिथकों को दूर करने से सम्बंधित हैं।
यह भी पढ़ें:
👉 Labour Day in India | Majdoor Diwas Kab Manaya Jata Hai
- यूआईसीसी की स्थानपणा वर्ष 1933 में हुआ था। तथा इसका मुख्यालय जेनेवा में है।
- यह सम्पूर्ण विश्व में कैंसर के प्रति जागरूकता लाने और चिकित्सा अनुसन्धान में सहायता एवं मरीजों के हितों का ख्याल रखने वाला एक सदस्यता आधारित संगठन हैं।
- इसके साथ विश्व के 155 देशों के स्वास्थ्य मंत्रालय, बड़े कैंसर सामाजिक संगठन, शोध संसाधन, चिकित्सा केंद्र और मरीजों के संगठन कार्य कर रहे हैं जिनकी संख्या लगभग 800 हैं।
- अमेरिकन कैंसर सोसाइटी के अनुसार सम्पूर्ण विश्व में लगभग 8 मिलियन लोग प्रतिवर्ष कैंसर से मरते हैं।
यह भी पढ़ें:
👉 विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस क्यों मनाया जाता है
विश्व कैंसर दिवस क्यों मनाया जाता है?
इसके पूर्व पहचान या रोकथाम के लिए कैंसर से बचाव के उपाय और खतरों के बारे में आम लोगों को जागरूक करने के लिए विश्व कैंसर दिवस मनाया जाता है। सामान्यतः कैंसर पीड़ित व्यक्ति को आम लोगों द्वारा समाज में घृणा और अस्पृश्य के रूप में समझा जाता हैं।
आम लोगों में कैंसर से सम्बंधित विभिन्न प्रकार के सामाजिक मिथक है जैसे कि कैंसर पीड़ित के साथ रहने या स्पर्श से उन्हें भी ये घातक बीमारी हो सकती है। इस तरह के मिथक को ख़त्म करने के लिए भी ये दिन मनाया जाता है। इसके होने के कारण, लक्षण और उपचार आदि जैसे कैंसर की सभी वास्तविकता के बारे में सामान्य जागरूकता बनाने के लिए इसे मनाया जाता है।
यह भी पढ़ें:
👉 Mothers Day क्यों मनाया जाता है
विश्व कैंसर दिवस कैसे मनाया जाता है?
कैंसर जैसे जानलेवा बीमारी के रोकथाम के लिए सरकारी और गैर-सरकारी संगठन विश्व भर में हर स्तर पर विभिन्न कैंप, लेक्चर और सेमिनार का आयोजन करते हैं। यहां तक की सामान्य जनता पर भी फोकस किया जाता है। उन्हें इस बीमारी से अवगत कराया जाता है और इस बीमारी के लक्षणों के बारे में बताया जाता है तथा किन कारणों से कैंसर होता है यह भी बताया जाता है।
यह भी पढ़ें:
👉 हिन्दी पत्रकारिता दिवस 30 मई को क्यों मनाया जाता है।
इन कार्यक्रमों में विशेष थीम का भी प्रयोग किया जाता है ताकि इन कार्यक्रमों को ज्यादा से ज्यादा सफल बनाया जा सके। हमारे देश में भी लोगों को कैंसर से बचाने के लिए बहुत से अभियान चलाये जा रहे है भारत में 7 नवंबर को राष्ट्रीय स्तर पर National Cancer Awareness Day या राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस मनाया जाता है।
cancer quotes in hindi
कैंसर पर प्रेरणादायक उद्धरण:
- "जीवन में मुश्किलें आएंगी, लेकिन साहस और दृढ़ संकल्प से हर जंग जीती जा सकती है।"
- "कैंसर आपका शरीर छू सकता है, लेकिन आपकी आत्मा और हौसला कभी नहीं तोड़ सकता।"
- "अंधेरे के बाद ही सूरज उगता है, बस उम्मीद का दीपक जलाए रखें।"
- "कैंसर एक अध्याय है, पूरी किताब नहीं।"
- "संघर्ष जितना बड़ा होगा, जीत उतनी ही शानदार होगी।"
- "हर नई सुबह आपके लिए एक नई उम्मीद लेकर आती है। हार मत मानिए।"
- "कैंसर से लड़ना सिर्फ बीमारी से नहीं, अपने डर से जीतना भी है।"
हौसला बनाए रखना कैंसर के खिलाफ लड़ाई का सबसे बड़ा हथियार है।
कैंसर क्यों होता है? (cancer kyu hota hai)
कैंसर तब होता है जब शरीर की कोशिकाएं (Cells) अनियंत्रित रूप से बढ़ने लगती हैं और आसपास के ऊतकों (Tissues) को नुकसान पहुंचाने लगती हैं। इसके कई कारण हो सकते हैं:
1. तंबाकू और धूम्रपान:
- सिगरेट, बीड़ी और गुटखा का सेवन फेफड़े, मुंह और गले के कैंसर का मुख्य कारण है।
2. अस्वस्थ जीवनशैली:
- असंतुलित आहार, अधिक शराब का सेवन और शारीरिक गतिविधियों की कमी से कैंसर का खतरा बढ़ता है।
3. पर्यावरणीय कारक:
- सूरज की अल्ट्रावायलेट (UV) किरणें
- विषैले रसायन जैसे एस्बेस्टस और कीटनाशक
4. आनुवंशिक कारण:
- यदि परिवार में किसी को कैंसर हो चुका हो तो आनुवंशिक रूप से यह खतरा बढ़ सकता है।
5. वायरस और संक्रमण:
- HPV (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) से गर्भाशय ग्रीवा कैंसर हो सकता है।
- हेपेटाइटिस बी और सी से लीवर कैंसर का खतरा बढ़ता है।
6. रेडिएशन का प्रभाव:
- रेडियोधर्मी पदार्थों और एक्स-रे के अधिक संपर्क में आने से कैंसर हो सकता है।
7. प्रतिरक्षा प्रणाली की कमजोरी:
- कमजोर इम्यून सिस्टम कैंसर के खतरे को बढ़ाता है।
- बचाव के उपाय:
- तंबाकू और धूम्रपान से बचें
- संतुलित आहार और नियमित व्यायाम करें
- सूर्य की किरणों से सुरक्षा करें
- आवश्यक टीकाकरण कराएं (जैसे HPV और हेपेटाइटिस)
- नियमित स्वास्थ्य जांच कराते रहें
कैंसर क्या होता है?
शरीर में कोशिकाओं के समूह की अनियंत्रित वृद्धि कैंसर है। जब ये कोशिकाएं टिश्यू को प्रभावित करती हैं तो कैंसर शरीर के अन्य हिस्सों फ़ैल जाता हैं। कैंसर किसी भी उम्र में हो सकता हैं। लेकिन यदि कैंसर का सही समय पर पता ना लगाया गया और उसका उपचार ना हो तो इससे मौत का जोखिम बढ़ सकता है।
यह भी पढ़ें:
👉 विश्व बाल श्रम निषेध दिवस कब और क्यों मनाया जाता है
कैंसर के कई प्रकार है या यूँ कहे कि कैंसर के सौ से भी अधिक रूप हैं। जैसे - स्तन कैंसर, प्रोस्टेट कैंसर, सर्वाइकल कैंसर ,ब्रेन कैंसर, बोन कैंसर, पैंक्रियाटिक कैंसर, गर्भाशय कैंसर, मुंह का कैंसर, किडनी कैंसर, लंग कैंसर, त्वचा कैंसर, स्टमक कैंसर, थायरॉड कैंसर, ब्लैडर कैंसर, गले का कैंसर इत्यादि।
कैंसर के कारण
कैंसर कई प्रकार के पाए जाते हैं, उनके अलग-अलग कारण भी होते हैं। अगर आप किसी गंभीर बीमारी के लिए दवाईयां ले रहे हैं, तो इन दवाओं के दुष्प्रभावों के कारण आपको कैंसर हो सकता है, लेकिन कुछ कारण हैं जिनकी वजह से आपको कैंसर जैसी बीमारी हो सकती है। जैसे -
यह भी पढ़ें:
👉 विश्व रक्तदान दिवस क्यों और कब मनाया जाता है
- धूम्रपान करना
- अधिक वजन होना
- पौष्टिक आहार ना लेना
- तम्बाकू चबाना
- व्यायाम ना करना
कैंसर के लक्षण
- लम्बे समय तक गले में खराश होना।
- लगातार खासी आना।
- आहार निगलने में रूकावट होना।
- शरीर में गठन होना।
- कहीं से भी पानी या खून का बहाव होना।
यह भी पढ़ें:
👉 अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुरुआत कैसे और कब हुई?
विश्व कैंसर दिवस थीम (World Cancer Day Theme 2025)
- विश्व कैंसर दिवस हर वर्ष कुछ विशेष पर मनाया जाता है। कुछ वर्षो कुछ इस प्रकार से हैं-
- 2007 में विश्व कैंसर दिवस का थीम था "बच्चों का आज, दुनिया का कल"।
- 2008 में विश्व कैंसर दिवस का थीम था "बच्चों और युवाओं को एक धुआँमुक्त पर्यावरण दो"।
- 2009 के विश्व कैंसर दिवस का थीम था "मैं अपने स्वास्थ्य सक्रीय बचपन से हूँ"।
- 2010 का विश्व कैंसर दिवस का थीम था, "कलेजे के कैंसर से सम्बंधित वाइरस से रोकथाम के लिए टीकाकरण"।
- 2011 का विश्व कैंसर दिवस का थीम था "धुप से बचने के उपाय के द्वारा बच्चों और युवाओं को शिक्षा देना "।
- 2012 का श्व कैंसर दिवस का थीम था "Together they are possible एकसाथ ये मुमकिन हैं"।
- 2013 का विश्व कैंसर दिवस का थीम था "कैंसर क्या आप जानते थे?"।
- 2014 का विश्व कैंसर दिवस का थीम था "मिथकों का भंडाफोड़ करना"।
- 2015 के विश्व कैंसर दिवस का थीम था "हमारे सीमाओं के बाहर नहीं है"।
- 2016 का विश्व कैंसर दिवस का थीम था "We can do it. I can do it हम कर सकते हैं। मैं कर सकता हूँ"।
- 2017 के विश्व कैंसर दिवस का थीम था "हम कर सकते हैं। मैं कर सकता हूँ"।
- 2018 का विश्व कैंसर दिवस का थीम था "We can i can हम कर सकते हैं, मैं कर सकता हूँ"।
- 2019 से लेकर 2021 तक 3 साल के लिए विश्व कैंसर दिवस का थीम "मैं हूँ और मैं रहूँगा। रखा गया है।
- 2022 से 2024 का विश्व कैंसर दिवस क्लोज द केयर गैप (Close The Care Gap ) थीम के साथ मनाया जा रहा है
- विश्व कैंसर दिवस 2025 की थीम "I Am and I Will" है।
यह भी पढ़ें:
स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को ही क्यों मनाया जाता है
दोस्तों आज की इस लेख में बस इतना ही था अगर आपको ये लेख पसंद आई है तो हमें कमेंट करके बताएं कैसा लगा और आप इसे अपने दोस्तों के साथ जरुर FACEBOOK और TWITTER पर Share कीजिये और ऐसे ही नई जानकारी पाने के लिए हमें SUBSCRIBE जरुर करे।
🙏 धन्यवाद 🙏
0 टिप्पणियाँ
जय श्री राम
सभी हिन्दू भाइयो का हमारे ब्लॉग राहुल गुप्ता कट्टर हिन्दू में स्वागत है हमसे जुड़ने के लिए आपको बहुत-बहुत धन्यवाद आप अपनी प्रतिक्रिया हमें कमेंट के माध्यम से अवश्य दे जिससे हम अपने ब्लॉग के अंदर और बहुत सारी जानकारी आपको प्रदान कर सके|